{"_id":"5d827cbe8ebc3e01346cc307","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3767102131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने की वीडियो कॉल, प्रेमी के घर वालों को किया परेशान तो कर दूंगी केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने की वीडियो कॉल, प्रेमी के घर वालों को किया परेशान तो कर दूंगी केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी (बदायूं)। जिस परिवार के लोगों ने थाने में जाकर आत्मदाह करने की धमकी दी थी। उनकी बेटी सुरक्षा मांगने हाईकोर्ट इलाहाबाद पहुंच गई है। उसने इलाहाबाद से ही वीडियो कॉलिंग कर पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उसके प्रेमी या उसके परिवार वालों को परेशान किया तो वह पुलिस पर केस कर देगी।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने प्रेमी संग चली गई थी। उसके परिवार वाले तभी से प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई कराने पर अड़े थे। उन्होंने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह देखकर लड़की के घर वालों ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि वह थाने जाकर आत्मदाह करेंगे। इस पर पुलिस ने मंगलवार सुबह घर पहुंचकर उनको नजरबंद कर दिया। बाद में परिवार वालों को हड़काया था। वहीं पुलिस ने प्रेमी के भाई और उसकी पत्नी को थाने में बैठा लिया। इधर, प्रेमी संग हाईकोर्ट पहुंची युवती ने पुलिस को वीडियो कॉलिंग कर चेतावनी दी कि वह बालिग है। वह अपना फैसला खुद कर सकती है। अगर उसके प्रेमी या उसके परिवार वालों को परेशान किया तो वह पुलिस पर ही केस कर देगी। इससे पुलिस ने प्रेमी के भाई और उसकी पत्नी को छोड़ दिया। वहीं युवती के परिवार वालों से पल्ला झाड़ लिया।
लड़की ने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी है। लड़की बीए पास है और बालिग है। उसने वीडियो कॉलिंग की थी। उसने कहा था कि ससुराल वालों को क्यों परेशान किया जा रहा है। हमने कहा था कि उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसकी विवेचना कर रहे हैं। बाकी कोर्ट तय करेगा।
विज्ञापन
-चेतराम वर्मा, इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा