फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

ग्राम पंचायतों को 27 जुलाई तक के कामों का देना होगा ब्योरा

Tue, 30 Jul 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए शासन द्वारा सभी कामों को ऑनलाइन कराया जा रहा है। इसके तहत निर्देशित किया गया है कि 27 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में जितना भी काम हुआ है, उस काम का ब्योरा प्रिया सॉफ्ट पर अपलोड करा दें। ऐसा नहीं होने की दशा में प्रधान और सचिव खातों का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, अब तक ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आने वाली धनराशि का भुगतान प्रधान और सचिव चेक के माध्यम से करते थे। ऐसे में कई बार प्रधान और सचिव फर्जी फर्म बनवाकर उसे भुगतान कर सरकारी धनराशि हड़प लेते थे। इसकी शिकायतें लगातार शासन स्तर तक पहुंच रही थी। इसको संज्ञान में लेते हुए पिछले दिनों शासन ने विकास के लिए व्यय धनराशि का भुगतान भी ऑनलाइन कराने का निर्णय लेते हुए सभी प्रधान और सचिव के नाम का डोंगल जारी कर उनका डिजिटल हस्ताक्षर तैयार कराने का निर्देश दिया था। निर्देश मिलने के बाद में पंचायत विभाग ने इस ओर पहल भी शुरू कर दी। डीपीआरओ कार्यालय की ओर से जिले के सभी प्रधान और पंचायत सचिव के नाम का डोंगल बनाकर उनके डिजिटल हस्ताक्षर तैयार कर लिए गए हैं। डिजिटल हस्ताक्षर तैयार होने के बाद विभाग ने अब उनके हस्ताक्षर विभागीय वेबसाइट प्रिया सॉफ्ट पर रजिस्टर कर दिए हैं। अब विभाग ने प्रधान और सचिव से विगत 27 जुलाई तक किए गए सभी विकास कार्यों और खर्च हुई धनराशि को प्रिया सॉफ्ट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि पहले सभी ग्राम पंचायतें पुराना हिसाब किताब दें, उसके बाद में आगे की धनराशि का उपयोग करें। इसके अलावा 15 अगस्त से पहले ही प्रिया सॉफ्ट में सभी वेंडर्स का एजेंसी, इंप्लाइज या बेनीफिशरीज के रूप में बैंक विवरण सहित रजिस्ट्रेशन करा लिया जाए। उसके बाद में प्रिया सॉफ्ट पर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि सभी कामों को पारदर्शिता के साथ किया जाए। अभी तक प्रधानों, सचिवों के स्तर से आधे-अधूरे काम को पूरा कराकर फर्जी तरीके धनराशि निकाल ली जाती थी, अब ऐसा नहीं हो सकेगा। इसके लिए पूरी कार्य योजना प्रिया सॉफ्ट पर अपलोड करनी होगी। सभी को एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सरनजीत कौर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed