{"_id":"6199473fdc0d830553079e5d","slug":"civic-amenitie-badaun-news-bly466783128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 180 किमी लंबी पड़ेगी सीवर लाइन, भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 180 किमी लंबी पड़ेगी सीवर लाइन, भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के लोगों की वर्षों पुरानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मांग पूरी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश जल निगम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए किसानों और भू स्वामियों से भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र 23 नवंबर तक मांगे गए हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर 485 करोड़ खर्च होंगे। अमर उजाला ने सीवर लाइन की मांग को समय-समय पर उठाया है।
शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मांग वर्षों पुरानी है। महेश चंद्र गुप्ता के नगर विकास राज्य मंत्री बनने के बाद उम्मीद जगी थी कि यह मांग अब पूरी हो सकती हैं। नगर विकास राज्यमंत्री ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए शासन स्तर पर पैरवी की तो इसका असर भी दिखा। शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जिम्मा जल निगम शाहजहांपुर को दिया गया है। जल निगम के अभियंताओं की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ नवंबर को बदायूं दौरे से पहले स्थलीय निरीक्षण समेत अन्य कार्रवाई को पूरा कर डिटेल प्रोग्रेस रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 2.5 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। मीरा पट्टी के पास सोत नदी किनारे ट्रीटमेंट प्लांट का पंपिंग सेट बनाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर प्रशासन और जल निगम की ओर से भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। डीपीआर को मंजूरी दो चार दिन में ही मिलने की बात कही जा रही है। अब तक प्लांट और पंपिंग स्टेशन की स्थापना पर 485 करोड़ का खर्च आने की बात कही जा रही है। हालांकि, कुल खर्च पर स्थिति डीपीआर को मंजूरी के बाद साफ होगी।
भूमि क्रय, दर आमंत्रण की कार्रवाई 23 तक
शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जल निगम शाहजहांपुर की ओर से शनिवार को भूमि क्रय और दर आमंत्रण के संबंध में सूचना जारी की गई है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि भू स्वामी, फर्म और किसान 23 नवंबर तक सूचनाएं भूमि के सभी प्रपत्रों के साथ उपलब्ध करा सकते हैं। बैंक में बंधक या फिर न्यायालय में विवादित भूमि पर विचार नहीं किया जाएगा। भूमि ऐसे स्थान पर सोत नदी किनारे हो जहां तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता हो। इसके बाद सक्षम स्तर से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बदायूं शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण और क्रय की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीवर लाइन की लंबाई 180 किमी होगी। सोत नदी किनारे पंपिंग स्टेशन और ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 2.5 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। डीपीआर को स्वीकृति और बजट आवंटन के बाद जल्द ही शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू कर दिया जाएगा। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन जल निगम शाहजहांपुर