{"_id":"61c8ac71cbd7110053705b47","slug":"children-s-day-celebrated-in-the-memory-of-the-four-sahibzadas-badaun-news-bly470570196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साहिबजादों की याद में मनाया बलिदानी वीर बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साहिबजादों की याद में मनाया बलिदानी वीर बाल दिवस
विज्ञापन
लि अस्पताल में फल वितरण करने पहुंचे पंजाबी समाज के लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। पंजाबी समाज सेवा समिति और समिति के युवा प्रकोष्ठ ने सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की याद में रविवार को ‘बलिदानी वीर बाल दिवस’ मनाया। समिति की ओर से जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में रोगियों को फल बांटे गए। गरीबों को भी फलों का वितरण किया गया।
पंजाबी समाज सेवा समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपनी चारों संतानों को देश पर कुर्बान कर दिया। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे अजीत सिंह की आयु बलिदान के वक्त 18 और जुझार सिंह की 15 वर्ष थी। 26 दिसंबर को ही दोनों साहिबजादे मुगलों के साथ लड़ते हुए चमकौर में धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे। दो छोटे साहिबजादों नौ वर्ष के जोरावर सिंह और छह वर्ष के फतेह सिंह को धर्म परिवर्तन न करने के कारण मुगल बादशाह औरंगजेब के हुक्म पर 28 दिसंबर को दीवार में चुनवा दिया गया।
साहिबजादों के बलिदान को पंजाबी समाज ‘बलिदानी वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाता है। इस मौके पर सुशील धींगड़ा, सरदार परविंदर सिंह दुआ, सरदार गुरदीप सिंह, अशोक नारंग, जगजीत बोहरा, हरीश चुघ, राजेंद्र अनेजा, हरीश बजाज, ओम कोचर, राकेश सेठी व वरुण आहूजा आदि मौजूद रहे। संवाद