फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two children died due to drowning in a pit in Kadar Chowk area of Badaun

दोस्ती में एक साथ गंवाई जान: खेल-खेल में पानी भरे गड्ढे में गए दो बच्चे, जहां मौत कर रही थी इंतजार, दोनों डूबे

Tue, 30 Aug 2022 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 01:30 AM IST
सार

छह वर्षीय सोमवीर और 10 वर्षीय अरुण गांव के बाहर खेल रहे थे। वहीं नजदीक में एक गड्ढे में बाढ़ का पानी भर गया था। खेलते हुए जब बच्चों को गर्मी लगी तो दोनों बच्चे खेल-खेल में पानी में घुस गए थे और वहां से गड्ढे की तरफ बढ़ गए। गहरे गड्ढे में डूबने के कारण उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
Two children died due to drowning in a pit in Kadar Chowk area of Badaun
डूबना, drowning - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल में बाढ़ के पानी में भरे गड्ढे में डूबकर मरने वाले छह वर्षीय सोमवीर और 10 वर्षीय अरुण खेल-खेल में उधर तरफ चले गए थे, जहां मौत उनका इंतजार कर रही थी। रोजाना वहां खेलने वाले दोनों बच्चों को पता भी नहीं था कि उस जगह पर कोई गड्ढा है। फिलहाल, उनके परिवार वालों ने शवों के पोस्टमार्टम नहीं कराए हैं। उन्हें सोमवार सुबह गंगा नदी किनारे दफन कर दिया गया।

विज्ञापन

हादसा रविवार देर शाम हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक भूड़ा भदरौल के मजरा मढै़या निवासी सोमवीर पुत्र मोरपाल और अरुण पुत्र विनोद कश्यप उस वक्त गांव के बाहर खेल रहे थे। वहीं नजदीक में एक गड्ढे में बाढ़ का पानी भर गया था। खेलते हुए जब बच्चों को गर्मी लगी तो दोनों बच्चे खेल-खेल में पानी में घुस गए थे और वहां से गड्ढे की तरफ बढ़ गए। इसके बाद दोनों डूब गए। बताया जाता है कि जहां बच्चे खेल रहे थे, वहां दूर-दूर तक कोई नहीं था, जिसकी वजह से काफी देर तक दोनों के डूबने का किसी को पता भी नहीं चला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी की एक और दबंग महिला: कार में टक्कर मारने के बाद मां-बेटी चालक को मारने दौड़ीं, लोगों को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रात तक दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उन्हें तलाश किया। वे तलाश करते हुए गड्ढे के पास पहुंचे, जिसमें दोनों बच्चों के शव पानी में उतरा रहे थे। परिवार वाले उन्हें निकालकर तुरंत उझानी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में परिवार वालों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना नहीं दी थी। गांव भी थाने से काफी दूर है। इससे पुलिस को भी जानकारी नहीं मिल सकी।

उझानी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने इस घटना के बारे में कुछ लोगों को सूचना दी। तब इसके बारे में थाना पुलिस और तहसीलदार सदर करनवीर सिंह को पता चला। रात करीब 12 बजे तहसीलदार और थाना पुलिस गांव पहुंची। उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी ली लेकिन परिवार वालों ने उनके शवों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सोमवार सुबह उन्होंने दोनों शवों को गंगा नदी किनारे दफन कर दिया।

सोमवीर कक्षा एक और अरुण कक्षा दो का छात्र था
सोमवीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मोरपाल खेतीबाड़ी करते हैं। सोमवार भूड़ा भदरौल गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था जबकि अरुण तीन भाइयों में मझला था। वह भी भूड़ा भदरौल के प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। उसके दो बहनें हैं। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed