फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   children celebrated their own day by enjoying at schools

स्कूलों में धमाचौकड़ी मना बच्चों ने मनाया अपना दिन

Sat, 14 Nov 2015 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 14 Nov 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
children celebrated their own day by enjoying at schools
बाल दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
विज्ञापन



बाल दिवस पर न्यू लिटिल एंजिल स्कूल में बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर धमाल मचा दिया। कक्षा स्तर पर केशव गोयल, अल्फिसा खांन, नैनसी, नव्या, इल्मा राईन, निराली वार्ष्णेय, सुहानी वर्मा, सुजैना सपरा, कशिश सचदेवा, समीर, जहीर, जुनैद हुसैन, पूर्वी शर्मा, आस्था सक्सेना, अंश बाबू,, अशिता और कनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक ओमशंकर भार्गव और प्रधानाचार्या शशि भार्गव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। एस्सल पब्लिक स्कूल में फ्राग रेस में प्ले ग्रुप में अंजू और रकशान, एलकेजी में परिधि और वेदांश गुप्ता, यूकेजी ग्रुप में उमे जैनब और उज्जवल ने प्रथम स्थान पाया। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने बच्चों को बाल दिवस पर चाचा नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी।

किड्स प्लेनट प्ले स्कूल में नर्सरी क्लॉस के बच्चों ने फल और सब्जियों के रूप में सजाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दोहराया। नव्या सचदेवा, यशी वार्ष्णेय, शताक्षी और अनुभव को स्कूल की संचालिका वंदना बब्बर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वंशीधर मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल अकादमी में बच्चों ने चाचा नेहरू बनकर सहपाठियों को देशसेवा करने की सलाह दी। प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू ने बच्चों बहुमूल्य माना था। वेदमाता गायत्री विद्या मंदिर में प्रबंधक राजेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार शर्मा, अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य लोकेंद्र नाथ शर्मा व वीपी सिंह स्मारक उमा विद्यालय में निदेशक शैलेंद्र यादव, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुदर्शना भाटिया और राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य भगवान सरण शर्मा ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed