{"_id":"5a61eae24f1c1ba5268b564c","slug":"childline-help-family-to-find-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से बस से उतरा बच्चा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से बस से उतरा बच्चा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने मिलाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Fri, 19 Jan 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से एक परिवार बस से अपने गांव जा रहा था। उनमें से एक छह वर्षीय बालक धोखे से कस्बे के बस स्टैंड गेट पर उतर गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को दी। टीम ने बालक को परिवार वालों के सुपर्द कर दिया। बालक सकुशल मिल जाने पर मां और बालक खुश नजर आए।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह आठ बजे के करीब दिल्ली से चलकर एक रोडवेज बस कस्बे के बस स्टैंड पर सवारियों को उतारने लगी। बस में सवार एक छह वर्ष का बालक भी अन्य सवरियों के साथ ही धोखे से उतर गया। इसके बाद बस चली गई। कुछ देर बाद बस के जाने के बाद बालक रोने लगा। लोगों ने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस केे दी। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम गोलू निवासी जिला फर्रुखाबाद बताया। टीम ने तीन घंटे के अंदर बच्चे को परिवार वालों से मिला दिया। इस मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की सदस्य रचना सिंह, सत्यवीर सिंह, थानाध्यक्ष हरिभान सिंह राठौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन