फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   checking by drone in Islamnagar

इस्लामनगर में ड्रोन कैमरे से निगरानी, छह घरों की छतों पर ईंट-पत्थर देख पुलिस के उड़े होश

Sun, 26 Apr 2020 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
checking by drone in Islamnagar
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर कस्बे में ड्रोन कैमरे से निगरानी के वक्त तब हड़कंप मच गया जब कैमरे की नजर में छह मकानों की छत पर ईंट-पत्थर रखे मिले। इस पर हरकत में आए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मकान मालिकों को चेतावनी दी कि वह ईंट पत्थर हटवा लें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिकों ने कहा कि उनके यहां निर्माण कार्य हुआ था, जिससे यह रोड़ा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सत्यपाल सिंह, कस्बा लेखपाल योगेश सिंह पुलिस बल के साथ नगर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने नगर के एक-एक मोहल्ले का निरीक्षण किया और ड्रोन कैमरे से मोहल्लों की स्थिति परखी। इस दौरान नगर के मोहल्ला मुगल और मोहल्ला सराय में करीब आधा दर्जन घरों की छत पर ईंट पत्थर रखे मिले। छतों की हालत देखकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी दंग रह गए। उन्होंने तुरंत मकान मालिकों को बुलाया। इंस्पेक्टर ने मकान मालिकों से कहा कि वह तुरंत अपने घरों की छत साफ करा लें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर मकान मालिकों ने बताया कि उनके यहां निर्माण हुआ था। तभी से छत पर मलवा पड़ा हुआ है। वह इस मलवे को तुरंत हटा लेंगे।
विज्ञापन

कस्बे में शनिवार सुबह ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई थी। इस दौरान छह मकानों की छतों पर ईंट और पत्थर रखे मिले। सभी छतें साफ करा दी गईं हैं। बाकी कस्बे में पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। - जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed