{"_id":"63dd59b9e73a99216132241e","slug":"chargesheet-filed-in-murder-case-badaun-news-bly512049223-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ताराचंद हत्याकांड में बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ताराचंद हत्याकांड में बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लखनपुरा के ताराचंद हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी बेटे ने जमीन के लालच में ताराचंद की सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी लेकिन जांच के दौरान आरोपी पकड़ा गया।
22 अगस्त 2022 की रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में घर के बरामदे में सोे रहे 54 वर्षीय ताराचंद की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। सुबह परिवार वाले जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई थी।
मामले में पुलिस ने ताराचंद के बेटे संजीव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस एक माह तक छानबीन करती रही। इस दौरान
पुलिस को संजीव के खिलाफ कई सुबूत मिले, जिनके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कुल्हाड़ी भी बरामद हुई थी।
उसने बताया था कि ताराचंद पर कर्ज था जो वह जमीन बेचकर चुकाना चाहते थे लेकिन वह जमीन बेचने के खिलाफ था। इससे उसने उनकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में चार्जशीट लगा दी गई।