फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chants echoed during the Ram Barat; the tableaux captivated the crowd, and performers danced with great enthusiasm.

Budaun News: राम बरात में गूंजे जयकारे, झांकियों ने मन मोहा, जमकर नाचे कलाकार

Sat, 17 Oct 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Chants echoed during the Ram Barat; the tableaux captivated the crowd, and performers danced with great enthusiasm.
उझानी में राम बरात में शामिल हनुमान जी की झांकी। संवाद
उझानी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। खेड़ापति इलाके में राम दरबार समेत झांकियों के पूजन के बाद बरात किलाखेड़ा और बाजारकलां मोहल्ले के रास्ते मुख्य बाजार में पहुंची तो कलाकारों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

खेड़ापति मोहल्ले से शुक्रवार शाम करीब छह बजे राम बरात शुरू होने से पहले पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने राम दरबार समेत झांकियों का पूजन किया। नारियल भी फोड़ा गया। बैंडबाजों के साथ बरात किलाखेड़ा, साहूकारा और बाजार कलां मोहल्ला के रास्ते से होकर देर शाम कछला रोड बाजार में पहुंची।
विज्ञापन

काली अखाड़े के कलाकार सबसे अगली पंक्ति में धार्मिक पेशकश के साथ आगे बढ़ते नजर आए। राम दरबार, विश्वामित्र, हनुमान, गणेश समेत कई देवी- देवताओं की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रायोजित कंपनियों के मनोरंजक कार्यक्रम का भी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। घंटाघर चौराहे पर दुकानदारों ने भी फूल बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम बरात में चंदौसी, हाथरस, आगरा, मथुरा और बदायूं की झांकियां भी शामिल हुईं। कलाकारों के नृत्य पर दर्शकों में खासकर युवकों की टोलियां थिरकती दिखीं। देर रात स्टेशन रोड भी धूम धड़ाका रहा। बरात रामलीला मैदान पहुंचकर मंचन के रूप में विसर्जित हुई। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राजकुमार बंसल, रतन जिंदल, मनमोहन शर्मा, बरात संयोजक राजेंद्र प्रसाद बाबा, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

उझानी में राम बरात में शामिल हनुमान जी की झांकी। संवाद

उझानी में राम बरात में शामिल हनुमान जी की झांकी। संवाद

उझानी में राम बरात में शामिल हनुमान जी की झांकी। संवाद

उझानी में राम बरात में शामिल हनुमान जी की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed