फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Centres open but no farmer reaches with product

केंद्र खुले पर धान की आवक नहीं

Tue, 26 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 26 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Centres open but no farmer reaches with product
गेंहू

जिले में सरकारी धान खरीद केंद्र तो खुले रहे पर धान की आवक शुरू नहीं हो सकी है। जिले में अभी कुछ किसानों की धान की फसल तैयार नहीं हुई और कुछ किसानों ने अब काटना शुरू की है। ऐसे में किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के बाद धान को सरकारी केंद्र पर ले जाया जाएगा। वहीं खरीद अधिकारियों का कहना है कि धान की खरीद के लिए केंद्र सोमवार से ही खोल दिए गए हैं।         जिले में करीब 20 हजार किसान धान की फसल करते हैं। इस बार धान की फसल का रकबा 70 हजार हेक्टेयर है। इसके लिए शासन की ओर से 43800 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया और 28 खरीद केंद्र बनाए गए। मंगलवार को पूरे जिले में धान खरीद केंद्र खुले रहे, लेकिन धान की आवक शुरू नहीं हो पाई।  

विज्ञापन

 लिलवां के सत्यवीर सिंह यादव का कहना है कि धान अभी पका ही नहीं है जब पकेगा तब बेचा जाएगा। वहीं बरातेगदार के कौशल पटेल का कहना है कि धान की अब कटाई शुरू हुई है। इसके बाद सूखेगा उसके बाद बेचने के लिए ले जाया जाएगा।        
विज्ञापन

उझानी। वितरोई में लगे धान खरीद केंद्र पर अभी तक धान की आवक शुरू नहीं हुई है। पीसीएफ के सेंटर इंचार्ज सुधीर कुमर चौहान ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप खरीद के लिए केंद्र पर बारदाना समेत सभी सामान पहुंच  चुका है। किसानों के नहीं पहुंचने से सेंटर इंचार्ज समेत कर्मचारी और लेबर भी खाली बैठे रहने को मजबूर हैं। बता दें कि इस बार धान की फसल को पकने में कुछ और दिन लगेंगे। तब तक सेंटरों पर आवक भी नहीं होगी। खासकर बरसात की वजह से धान के पिछेती पकने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है।       सिलहरी। भगवती पुर केंद्र संचालक जगतपाल ने बताया कि अभी धान की आवक शुरू नहीं की गई है। धान आएगा तो तुरंत सरकारी मूल्य पर धान की खरीद कर किसानों का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से कर दिया जाएगा। इसके अलावा उसावां, म्याऊ में भी केंद्र खुले रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed