{"_id":"be18dfb4527f84cd7339aa2958b2e4d9","slug":"center-charge-wheat-refusing-to-buy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर इंचार्ज का गेहूं खरीदने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर इंचार्ज का गेहूं खरीदने से इंकार
Ujani
Updated Sat, 25 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के दौरान फसल में तबाही के बाद बचा गेहूं भी किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। इसी मुसीबत से बुटला क्रय केंद्र पर शनिवार को खिरिया बकरपुर के किसान वीरेश कुमार को सामना करना पड़ा। सेंटर इंचार्ज ने दाने काले बताकर तौल करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
खिरिया बकरपुर निवासी वीरेश और उसके बेटा बुटला स्थित सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर गेहूं लदी ट्रॉली लेकर पहुंचा, तो सेंटर इंचार्ज राजीव यादव ने गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित बताई। वीरेश ने गुणवत्ता में रियायत का वास्ता भी दिया, लेकिन कोई गौर नहीं किया। वीरेश की मानें तो सेंटर इंचार्ज ने आढ़त पर जाकर गेहूं बेचने की कहकर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बैरंग लौटा दी गई। बाद में वह अपने बेटे के साथ बदायूं जाकर तहसीलदार सदर राजमणि मिश्रा से भी मिला।
विज्ञापन
आरोप है कि तहसीलदार ने भी गेहूं के मुद्दे पर उसे राहत नहीं पहुंचाई। थक-हार कर वह डीएम कार्यालय पर भी गया लेकिन डीएम नहीं मिले। वीरेश के बेटे ने बताया कि दैवीय आपदा के शिकार किसानों को सेंटरों पर परेशान किया जा रहा है। अफसर गौर नहीं करेंगे तो दिक्कत बढ़ जाएगी। बता दें कि सरकार ने बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त गेहूं को भी सेंटरों पर खरीदे जाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन