फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CCTV cameras will be installed on the borders of the district, and police force will be deployed

Budaun News: जिले की सीमाओं पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, और तैनात होगा पुलिस बल

Tue, 19 Mar 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed on the borders of the district, and police force will be deployed
सिविल लाइन्स थाने में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करती पुलिस।स्रोत-पुलिस
बदायूं। लोक सभा चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गया है। जिलेभर में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया रहा है और सभी थानों में दंगा नियंत्रण अभ्यास शुरू कर दिया गया है। चुनाव में बाहर से भी पुलिस बल आएगा। ठहरने के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। जिले की सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए हैं। अब सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लोक सभा चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर लिया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था बरती जाएगी। यहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। फिलहाल जिले को दो कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिल गया है। चुनाव के दौरान और पुलिस बल आएगा। पुलिस बल को ठहरने के इंतजाम कर दिए गए हैं। सभी जगह शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और लेटने-बैठने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। सभी जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। अब सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जहां सघनता से वाहन चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दंगाइयों से निपटने के लिए किया दंगा नियंत्रण अभ्यास
- रविवार को जिले के सभी थानों में फ्लैग मार्च किया गया और दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। सभी पुलिस कर्मियों ने भयमुक्त माहौल बनाने के लिए भीड़ को तितर बितर करने, दंगाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जाने आदि के बारे में सीखा। साथ ही रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान यह भी बताया गया कि टियर स्मोक सेल और नेट प्रयोग कब करें और कैसे करें। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का प्रयोग कब किया जाएगा, यह भी बताया गया।

सिविल लाइन्स थाने में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करती पुलिस।स्रोत-पुलिस

सिविल लाइन्स थाने में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करती पुलिस।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed