{"_id":"5761902c4f1c1b4a2511c731","slug":"cc-road-929-villages-not-yet-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"929 ग्राम पंचायतों में अब तक नहीं बनी सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
929 ग्राम पंचायतों में अब तक नहीं बनी सीसी रोड
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत विकास योजना, ओडीएफ और नमामि गंगे योजना के तहत कार्य योजनाओं की समीक्षा विकास भवन में जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने की। इस दौरान 929 ग्राम पंचायतों में अब तक सीसी रोड न बनने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ब्लाक आसफपुर के ग्राम ओरछी में सीसी रोड के गुणवत्ता परक निर्माण के लिए संबंधित बीडीओ और एडीओ पंचायत की सराहना की। वहीं जनपद की 1038 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष केवल 109 ग्राम पंचायतों में ही सीसी रोड का निर्माण शुरू होने और शेष ग्राम पंचायतों मे निर्माण कार्य शुरू न होने पर गुस्सा व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर ग्राम पंचायत की कार्य योजना नियमानुसार इस तरह तैयार की जाएं, जिससे उसमें प्राथमिकता के आधार पर अंत्येष्टि स्थल, सीसी रोड, शौचालय, पंचायत भवन को स्थान मिल सके। कार्य योजना ग्राम प्रधान की जानकारी में हो। उनके हस्ताक्षर अवश्य कराए जाएं, तब उनका अनुमोदन कराएं।
त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम पंचायत के आधारभूत आंकड़े 2011 की जनगणना के आधार पर अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग की जनसंख्या सहित एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, प्रधान, पंचायत सचिव के नाम-पते मोबाइल नंबर आदि को योजना में शामिल करें। मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने सभी खंड विकास अधिकारी से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में प्रत्येक ब्लाक की दस ग्राम पंचायतों को दो अक्तूबर 2016 तक शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण पूरा कर लेना हैं। नमामि गंगे योजना में जनपद में गंगा किनारे बसे पांच विकास खंडों से गुजरने वाली गंगा के तटों पर स्वच्छता की संतृप्ता का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लेना है। बैठक मेें प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर यादव, जिला पंचायत अभियंता संजय शर्मा, डीसी मनरेगा भी मौजूद रहे।