फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Caught in the case of another CMO Badayun

एक और मामले में फंसे बदायूं के सीएमओ

Sat, 30 May 2015 11:52 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 30 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना का एक और कारनामा उजागर हुआ है। जाते जाते महीनों से लटकी पड़ी 18 आयुष डाक्टरों की नियुक्ति की सूची तैयार करा गए लेकिन अधिकारिक तौर पर सार्वजनिक होने से पहले यह सूची लीक हो गई है, जिससे मामला फंस गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस पर सफाई देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 18 आयुष डॉक्टरों की तैनाती होनी है। इसके लिए 25 फरवरी को साक्षात्कार हुए थे। इसके बाद लेन-देन का दौर शुरू हुआ। इस चक्कर में तीन महीने तक नियुक्तियों को दबाए रखा गया। 29 मई को शासन ने सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना और डिप्टी सीएमओ डॉ. बीपी सिंह के खिलाफ सरकारी सेवक नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत करते हुए इनको हटा दिया। दोनों अधिकारियों पर जांच में प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए हैं। सीएमओ को अपने ऊपर कार्रवाई होने का अंदेशा हो गया था लिहाजा उन्होंने आनन-फानन में 18 डॉक्टरों की सूची तैयार करा दी।  यह सूची लीक हो गई है। सूत्रों की मानें तो जिन डॉक्टरों के नाम इस लिस्ट में हैं, उनसे डील हो रही है। विभागीय जानकारों का कहना है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सीएमओ इस सूची को फाइनल नहीं कर सकते। इसके बावजूद खेल करते हुए डॉक्टरों की नियुक्ति देने का तानाबाना बुना जा रहा है।

विज्ञापन

सूची में शामिल हैं यह नाम-
1.डॉ. गुलफाम खां
2.डॉ. मोहम्मद आकिल
3.डॉ. मिर्जा इमाम बेग
4.डॉ. मुजाहिद खां
5.डॉ. फाजिल खां
6.डॉ. फिरासत मियां
7.डॉ. शोहेल खां
8.डॉ. मोहम्मद मुस्तकीम
9.डॉ. मोहम्मद यूसुफ
10.डॉ. संजीव मिश्रा
11.डॉ. चरन प्रिया
12.डॉ. कुलदीप सिंह
13.डॉ. विजय कुमार शर्मा
14.डॉ. हरवेंद्र यादव
15.डॉ. रंजन कुमार
16.डॉ. पंकज कुमार
17.डॉ. श्यामपाल सिंह
18.डॉ. मनोज राठौर


कोई भी कार्रवाई नियमों से हटकर नहीं होगी। सूची का लीक होना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -देवेंद्र सिंह कुशवाह सीडीओ/प्रभारी डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed