फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cattle smugglers stolen and killed four bulls in budaun

Budaun News: रात में चोरी कर चार बैलों को मार डाला, मांस ले गए गोकश, खेतों में पड़े मिले अवशेष

Sat, 07 Oct 2023 11:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

बदायूं में बैल चोरी के दो और मामले सामने आए हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ और भैंरो नगला से गोकश चार बैल चुरा ले गए। खेतों में ले जाकर बैलों को मार डाला। सुबह किसान खोजबीन करते हुए खेतों में पहुंचे तो बैलों के अवशेष पड़े मिले। 

विज्ञापन
cattle smugglers stolen and killed four bulls in budaun
ग्रामीणों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के बाद शुक्रवार रात मूसाझाग थाना क्षेत्र में चार बैलों की चोरी कर उनकी हत्या कर दी गई। बाद में गो तस्कर उनका मांस भर ले गए। शनिवार सुबह किसानों ने अपने बैल गायब देखे तो उन्होंने उनकी खोजबीन की। खेतों में बैलों के अवशेष पड़े मिले हैं। इसकी सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ शक्ति सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल छानबीन की है। 

विज्ञापन


ग्राम भैंरो नगला निवासी हीरालाल के दो बैल शुक्रवार रात उनकी पशुशाला में बंधे थे। रात किसी वक्त गो तस्करों ने उनके दोनों बैल चोरी कर लिए और खेतों में ले जाकर मार डाला। तस्कर रात में ही दोनों बैलों का मांस भरकर ले गए। 

विज्ञापन

गांव हथिनीभूड़ में हुई दूसरी घटना 

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ही गांव हथिनीभूड़ की है। यहां के अवधेश के दो बैल भी शुक्रवार रात चोरी कर लिए गए। तस्करों ने उन बैलों की भी खेतों में ले जाकर हत्या कर दी और मांस भरकर ले गए। सुबह किसान सोकर उठे तो उन्होंने अपने बैल गायब देखे। किसानों ने बैलों की तलाश शुरू कर दी। जब किसान घूमते हुए खेतों में पहुंचे तो बैलों के अवशेष पड़े देखे। 

इसकी सूचना पर दोनों घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर एसओ शिवेंद्र भदौरिया और सीओ उझानी शक्ति सिंह पहुंच गए। सीओ ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी तस्कर बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed