फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cattle shelters from Dahemu, Abdullaganj, and Barsua will be relocated to Dhaurera and Husainpur Pukhta.

Budaun News: धौरेरा व हुसैनपुर पुख्ता में शिफ्ट होंगे दहेमू अब्दुल्लागंज समेत बरसुआ के गोआश्रय

Sun, 18 Oct 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cattle shelters from Dahemu, Abdullaganj, and Barsua will be relocated to Dhaurera and Husainpur Pukhta.
उझानी में धौरेरा का गोआश्रय। संवाद
उझानी। सौ से कम गोवंश की संख्या वाले गोआश्रय को अन्य में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इलाके के गांव दहेमू और बरसुआ का गोआश्रय हुसैनपुर पुख्ता व अब्दुल्लागंज का गोआश्रय धौरेरा गांव में शिफ्ट होगा। इसके लिए बीडीओ समेत कर्मचारियों ने बड़े गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर दो- तीन दिनों में कार्रवाई पूरी कर लेने व्यवस्था का अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव धौरेरा और हुसैनपुर पुख्ता के गोआश्रय में उनकी क्षमता से काफी कम गोवंश हैं, जबकि सुविधा और संसाधनों के लिहाज से ये अच्छे गोआश्रयों में शुमार बताए गए हैं। पिछले दिनों शासन ने 50 से भी कम गोवंश वाले गोआश्रयों को एक-दूसरे में शिफ्ट किए जाने का आदेश किया था। इसके बाद बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई पूरी करने के लिए सभी गोआश्रयों की व्यवस्थाओं का आकलन किया था। कछला में हालांकि सबसे बड़ा गोआश्रय है। इस गोआश्रय में 250 गोवंश को संरक्षण देने की व्यवस्था है। संख्या बल भी कम नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद अब्दुल्लागंज के गोआश्रय को धौरेरा के गोआश्रय में शिफ्ट करने की कार्रवाई शनिवार दोपहर बाद पूरी कर ली गई। बरसुआ और दहेमू के गोआश्रय कटरी से जुड़े गांव हुसैनपुर पुख्ता के गोआश्रय में शिफ्ट होने हैं। इनमें भी दो- तीन दिनों में गोवंशीय पशुओं को शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि ब्लॉक क्षेत्र में अब तक 10 गोआश्रय थे। तीन गोआश्रय अन्य में शिफ्ट हो जाने के बाद संख्या सात रह जाएगी। 50 से कम गोवंश वाले गोआश्रय को दूसरों में शिफ्टिंग के पीछे शासन की मंशा गोवंशीय पशुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरसुआ, अब्दुल्लागंज और दहेमू के गोआश्रय को हुसैनपुर पुख्ता और धौरेरा में शिफ्ट करने की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। शासन की मंशा के अनुरूप गोवंशीय पशुओं को सुविधाएं मुहैया करानी है। उन्हें हरा चारा और भूसा भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। गोवंशीय पशुओं की देखरेख में भी दिक्कत नहीं आएगी। - सर्वज्ञ अग्रवाल, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed