फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case of rape of a teenager in collection center of Pathology Lab of Badaun

Budaun: पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Sat, 20 Aug 2022 11:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Aug 2022 11:24 AM IST
सार

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 16 वर्षीय पीड़िता अपने घर से सब्जी खरीदने को बाजार निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे कलेक्शन सेंटर बुला लिया। आरोपी ने उसके साथ कलेक्शन सेंटर में दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Case of rape of a teenager in collection center of Pathology Lab of Badaun
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने आखिरकार पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हृदेश गिरफ्तार कर लिया। हृदेश किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद भाग गया था, तब से पुलिस उसे तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


यह मामला मंगलवार का है। उस दिन दोपहर के समय 16 वर्षीय पीड़िता अपने घर से सब्जी खरीदने को बाजार निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे कलेक्शन सेंटर बुला लिया। हालांकि किशोरी की उससे ज्यादा जान पहचान नहीं थी। 15-20 दिन पहले ही उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसके साथ कलेक्शन सेंटर में दुष्कर्म किया। जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो बेहोश हो गई।
विज्ञापन


देर रात जब उसको होश आया, तब उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद कहीं पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। किशोरी के बयान के आधार पर बाद में आरोपी हृदेश का नाम शामिल किया गया था। उस पर पॉक्सो एक्ट लगाई गई। कोतवाली पुलिस आरोपी को बुधवार से तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हृदेश मूल रूप से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अकौली का रहने वाला है। शुक्रवार रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी शहर से बता रही है जबकि सूत्रों के अनुसार पुलिस उसे दिल्ली या हरियाणा से गिरफ्तार करके लाई है। आरोपी हृदेश ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दोपहर बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed