फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against three including madrasa manager for raping teacher

मदरसा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ शिक्षिका से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Oct 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including madrasa manager for raping teacher
लीड
विज्ञापन

मदरसा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ
शिक्षिका से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
- बच्चे पढ़ाने के बहाने बुलाया था मदरसे में, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
- शिक्षिका का आरोप- कोल्डड्रिंक में नशा देकर किया गया था दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाने में एक मदरसा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ शिक्षिका से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। शिक्षिका का आरोप है कि प्रबंधक ने उसे बच्चे पढ़ाने के बहाने बुलाया था। बातचीत के दौरान उसे कोल्डड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो शिक्षिका ने न्यायालय की शरण ली।
अलापुर थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका के मुताबिक, वह वर्ष 2017 में ककराला के मदरसा हिकमत खां में पढ़ा रही थी। मदरसा का प्रबंधक राशिद अली अक्सर उससे आपत्तिजनक बातें करता था। उससे कहता था कि उसने कादरचौक क्षेत्र की एक युवती से निकाह किया था, लेकिन उसे छोड़ दिया है। बताता था कि उसके कई युवतियों से संबंध रहे हैं। वह उसको अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताता था, जिसका शिक्षिका विरोध किया करती थी। आखिर में प्रबंधक ने उससे कह दिया कि वह उसे पसंद है। इससे शिक्षिका मदरसा छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 16 अप्रैल 2020 को प्रबंधक ने उसे कॉल करके बताया कि कुछ बच्चे मदरसे में पढ़ने आए हैं। बच्चों को पढ़ा दो। वह उसे पूरे माह का वेतन देगा। इस पर शिक्षिका अपने भाई के साथ मदरसा पहुंची। वहां कोई बच्चा नहीं था। मदरसा में प्रबंधक, नजरुल हसन और मुजाहिद उर्फ गुड्डू बैठा था। जब उसने बच्चों के बारे में पूछा तो प्रबंधक ने थोड़ी देर में आने की बात कही। कुछ देर बैठाने के बाद प्रबंधक ने भाई को अकेले ही घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि फिर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। थकहार कर उसने न्यायालय में परिवाद दायर कराया। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। इसकी विवेचना कराई जाएगी। इसमें जो साक्ष्य पाए जाएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed