{"_id":"5a6782814f1c1b1d368b604a","slug":"case-against-bjp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में भाजपा के कार्यकर्ता पर रिपोर्ट, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में भाजपा के कार्यकर्ता पर रिपोर्ट, दरोगा लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली में हुए मारपीट के मामले में सीओ सिटी की रिपोर्ट के बाद एसएसपी के आदेश पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ता की ओर से होमगार्ड और दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट की गई तो होमगार्ड की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर भी कर दिया है।
सोमवार सुबह किसी मामले में पैरवी को गए भाजपा के बदायूं लोकसभा क्षेत्र पालक अशोक भारती का पहरे पर तैनात होमगार्ड साकिब अली से झगड़ा हो गया था। साकिब का आरोप था कि भारती ने उसे थप्पड़ मारकर वर्दी तक फाड़ दी। वहीं भारती ने साकिब और दरोगा प्रीतम सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। दोनों ही पक्षों ने एसएसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। एसएसपी चंद्रप्रकाश ने दोनों मामलों की जांच सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव को सौंप दी। उनसे 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी। सीओ की रिपोर्ट के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली में एकदूसरे
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके साथ ही दरोगा प्रीतम सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया। होमगार्ड को कोतवाली में ड्यूटी से हटा दिया गया। सीओ सिटी की संस्तुति पर एसएसपी ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सपा नेता का भाई है होमगार्ड
बदायूं। भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट की घटना के बाद सीओ सिटी की जांच में साफ हुआ कि साकिब अली इसी थाने से आरोपित सपा नेता स्वाले चौधरी का भाई है। अपने ही निवास क्षेत्र की कोतवाली में पहरे की महत्वपूर्ण ड्यूटी करना नियमानुसार नहीं पाया गया। इसलिए उसे तत्काल हटाने के निर्देश कोतवाल अजय यादव को दिए गए। ताज्जुब यह भी जताया गया कि सारी बातों की जानकारी होने के बावजूद उसे यहां ड्यूटी क्यों दी गई। इसके साथ ही दरोगा की भूमिका और व्यवहार भी खराब पाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि जल्दी ही विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी कि
घटना में किसका कुसूर था।