फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   careless in treatment

डॉ. अनमोल और डॉ. पारुल को पुलिस ने माना दोषी, भेजे जा सकते हैं जेल

Sat, 31 Aug 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
careless in treatment
बदायूं। रामा अस्पताल के डॉ. अनमोल गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. पारुल गुप्ता का जेल जाना लगभग तय है। अब तक पुलिस उन पर लगे आरोपों को लेकर असमंजस में पड़ी हुई थी लेकिन डीजी हेल्थ की रिपोर्ट ने दोनों डॉक्टरों की लापरवाही उजागर कर दी है। यह रिपोर्ट उनके खिलाफ कोर्ट में सुबूत के तौर पर काम करेगी। इससे डॉक्टर दंपती का निकल पाना मुश्किल लग रहा है। अब पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा चौक पर डॉ. बीआर गुप्ता का रामा अस्पताल है। डॉ. अनमोल गुप्ता उनके बेटे हैं और डॉ. पारुल गुप्ता उनकी पुत्रवधू हैं। 20 मई को डॉक्टर दंपती ने अपने अस्पताल में नेकपुर मोहन कॉलोनी निवासी पूजा उपाध्याय का पथरी का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद पूजा कोमा में चली गई थी। परिवार वाले उसे बेहोशी की हालत में बरेली ले गए, जहां रात के तीन बजे उसकी मौत हो गई थी। दूसरे दिन परिवार वालों ने अस्पताल के सामने शव रखकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। पहले तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ही डॉक्टर दंपती की लापरवाही उजागर कर दी थी। दंपती ने जिस पथरी का ऑपरेशन किया था, वह पथरी पूजा के पेट में ही मिली थी। साथ ही उसके लिवर पर कट मिला था। पेट में 12 सौ मिली. खून भी भरा मिला था। परिजनों का कहना था कि खून रोकने के लिए अमानवीयता की हदें पार कर दी गईं थीं। प्राइवेट पार्ट में पट्टी और पैड तक भर दिए गए थे।
विज्ञापन

अब तक पुलिस चिकित्सा सेवाओं के लिहाज से मान रही थी कि इलाज के दौरान मरीज की जान जा सकती है लेकिन जो आरोप लगे थे, उनकी पुष्टि के लिए डीजी हेल्थ की ओर से गठित कमेटी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियोग्राफी के आधार पर जांच कराई गई। डीजी हेल्थ की रिपोर्ट में भी दोनों डॉक्टर दोषी पाए गए हैं। यह भी पुष्ट हो गया कि दंपती डॉक्टर की लापरवाही से ही पूजा की मौत हुई थी। इससे पुलिस डीजी हेल्थ की रिपोर्ट विवेचना में शामिल करेगी और मिले साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल करेगी। इस मामले में डॉ. अनमोल गुप्ता और डॉ. पारुल गुप्ता को अब जेल भी भेजा जा सकता है। हालांकि अब पुलिस आगे क्या कार्रवाई अमल में लाती है, यह तो समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की गिरफ्तारी नहीं तो पति करेगा भूख हड़ताल
पूजा उपाध्याय के पति धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिस आरोपी डॉक्टरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पिछली बार उन्होंने आत्मदाह करने को कहा था, तब पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया था लेकिन अब वो आत्मदाह नहीं करेंगे, अब वह भूख हड़ताल करेंगे। अगर आरोपी डॉक्टरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह एसएसपी कार्यालय के सामने अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। वैसे भी उनका पूरा परिवार दुख झेल रहा है। बच्चे आज भी रात में अपनी मां को पुकारते हैं। पूजा के कातिलों को सजा मिलनी चाहिए।

पूजा उपाध्याय का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर धारा 304 और 304 ए दोनों के दोषी हैं। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी डॉक्टर इस मामले में नहीं बच सकते। आगे की कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को आदेश दिए गए हैं। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed