फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   card issued for 13 medical store

13 मेडिकल संचालकों को जारी हुए कार्ड, फोन करने पर घर पहुंचाएंगे दवाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
card issued for 13 medical store
बदायूं। कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी सभी पास निरस्त कर दिए। उसके बाद में उन्होंने चुंनिदा लोगों की हॉटस्पॉट इलाकों में जाने के लिए लाल पास जारी किए हैं। इसमें सब्जी, फल, दूधिया के अलावा 13 मेडिकल स्टोर संचालक भी हैं जो हॉटस्पॉट इलाकों के अलावा शहर में फोन कॉल के माध्यम से कहीं भी दवाएं उपलब्ध करा सकते हैं। जिले में जिस तेजी के साथ में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, उस आंकड़ों केे बाद में शासन की सीधी निगाहें बदायूं जनपद पर आकर टिक गई हैं। जिसकी वजह से अन्य जनपदों की तरह बदायूं जिले को 20 अप्रैल के बाद भी छूट नहीं मिली है। जनपद में 13 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। उन केेसों में आठ पॉजिटिव बदायूं शहर के अंदर है। ऐसे में जिला प्रशासन ने शहर में सुबह और शाम को दी जाने वाली छूट पर भी बिल्कुल पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से पूरे शहर में फल, सब्जी, दूध की होम डिलीवरी कराई जा रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतें लोगों के सामने दवा की आ रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए शहर में 13 मेडिकल संचालकों को दवा की आपूर्ति करने के लिए 'लाल पास' के साथ उनके नंबर सार्वजानिक किए हैं। ताकि वह हॉट स्पॉट इलाकों के अलावा शहर में कहीं पर भी दवा का आपूर्ति फोन आने पर कर सकें।
विज्ञापन
ये है मेडिकल स्टोर : 1.श्री बाला जी मेडिकल स्टोर-लावेला चौक-9045294495 2. न्यू बदायूं मेडिकल हॉल- लावेला चौक-8534002524 3.बदायूं मेडिकल स्टोर-लावेला चौक-8923578010 4.बदायूं मेडिकल हॉल-लावेला चौक-9897859769 5. न्यूज बदायूं मेडिकल स्टोर- लावेला चौक-9219599663 6.न्यू पराशरी मेडिकल स्टोर, गोपी चौक-9897928005 7.लाइफ मेडिकल स्टोर, गोपी चौक-7078441750 8..पराशरी मेडिकल स्टोर, गोपी चौक-9837391140 9.गुप्ता मेडिकल स्टोर, सुभाष चौक-7042180816 10.श्री साईं मेडिकल स्टोर, चौधरी सराय-9410021320 11.न्यू कुमार मेडिकल स्टोर, चौधरी सराय-7017291741 12.शिव मेडिकल स्टोर,रेलवे क्रासिंग- 9412601590 13.शिमला मेडिकल स्टोर, लालपुल-8192960786
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed