फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   car hit to uncle nephew on Bareilly highway in Badaun one dead

दर्दनाक: बदायूं में कार की टक्कर से सराफा व्यापारी की मौत, भतीजा घायल, दोनों रोज शहर से आते-जाते थे दुकान

Fri, 29 Jul 2022 10:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Jul 2022 10:52 PM IST
सार

सराफा व्यापारी ब्रजेश पटेल शहर के मोहल्ला शिवपुरम में रह रहे थे। उनकी बिनावर क्षेत्र के विजय नगला में सोने-चांदी और बीज व कीटनाशक की दुकान है। वह रोजाना शहर से दुकान आते-जाते थे। दोनों रोज की तरह जा रहे थे कि रास्ते में मलगांव के पास उनकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ब्रजेश की मौत हो गई।

विज्ञापन

विस्तार

बरेली-बदायूं हाईवे पर मलगांव के नजदीक एक कार की टक्कर से 56 वर्षीय सराफा व्यापारी ब्रजेश पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका 21 वर्षीय भतीजा मयंक घायल हो गया। ब्रजेश पटेल विजय नगला से दुकान बंद करके लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। व्यापारी के भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मूल रूप से मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी ब्रजेश पटेल मौजूदा समय में शहर के मोहल्ला शिवपुरम में रह रहे थे। बिनावर क्षेत्र के विजय नगला में उनकी सोने-चांदी और बीज व कीटनाशक की दुकान है। वह रोजाना शहर से दुकान आते-जाते थे। हालांकि विजय नगला में भी उनका अपना मकान है। बताते हैं कि ब्रजेश पटेल शुक्रवार शाम अपनी दुकान बंद करके भतीजे मयंक पटेल (21) पुत्र सुरेंद्र के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक मयंक चला रहा था। उस वक्त वह हेलमेट लगाए था। उनकी बाइक मलगांव के नजदीक पहुंची थी। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस हादसे में ब्रजेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मयंक घायल हो गया। हादसे को देखकर मलगांव के तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। मयंक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही व्यापारी के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed