{"_id":"657219ceae814095cc0759a4","slug":"capacity-of-42-transformers-increased-in-the-city-now-there-will-be-no-tripping-badaun-news-c-123-1-sbly1004-9314-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर में 42 ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ गई क्षमता, अब नहीं होगी ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर में 42 ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ गई क्षमता, अब नहीं होगी ट्रिपिंग
विज्ञापन
वन विभाग जिला अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर। संवाद
बदायूं। अब शहर में लो-वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को नहीं जूझना पड़ेगा। उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। शहर में सभी 42 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ा दी गई है।
शहर में छह बिजली उपकेंद्र हैं। उपकेंद्रों से 48 ट्रांसफॉर्मरों के जरिये शहर को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इनमें से छह ट्रांसफॉर्मर नए रखवाए गए हैं। जून-जुलाई में जब गर्मी चरम पर थी तब बिजली लोगों को खूब परेशान कर रही थी। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान थे। सभी ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड थे। इसके बाद ऊर्जा निगम ने नगरीय निकाय योजना के तहत शहर में बिजली सुधार के काम कराने शुरू किए।
एक-एक करके सभी उपकेंद्रों के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई। दो दिन पहले आंबेडकर नगर और शब्बीर गेट के पास 250 केवीए के स्थान पर 400 केवीए की क्षमता के ट्रांसफॉर्मर रखवा दिए गए। अब शहर में कोई भी ट्रांसफॉर्मर कम क्षमता का नहीं है। माना जा रहा है कि आने वाली गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट नहीं झेलना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इन ट्रांसफॉर्मरों की हुई क्षमता वृद्धि
- कचहरी उपकेंद्र से जुडे़ महिला थाना, वन विभाग, शिवपुरम और शिव गौरी मंदिर पर लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को 250 केवीए में, जिला परिषद पर 250 केवीए को 400 केवीए, डीएम ऑफिस पर 63 केवीए को 100 केवीए तथा गांधी नगर पर लगे 160 केवीए के ट्रांसफार्मर की 250 केवीए में क्षमता वृद्धि की गई है। इी तरह कार्यशाला उपकेंद्र पर बाला जी मेडिकल स्टोर, महर्षि स्कूल, बाबा कॉलोनी, इंदिरा नगर, मोहन कॉलोनी, ओमस्वरूप लॉन, सुंदरनगर, दुर्गा कॉलोनी, कृष्णापुरी, गन्ना दफ्तर, प्रेमनगर व मंडी तिराहा पर लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को 250 केवीए, आवास विकास के 250 केवीए की 400 केवीए और संतोख सिंह तिराहा के 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की 400 केवीए में क्षमता वृद्धि की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इनकी भी बढ़ाई गई क्षमता-
मीरा जी की चौकी उपकेंद्र-- -- --
क्षेत्र पूर्व क्षमता वर्तमान क्षमता
कबूलपुरा, मुलुकराज नगर 25 केवीए 63 केवीए
कबूलपुरा जुम्मी चौक, नेताजी कॉलोनी,
तहसील गेट, छोटी जियारत 400 केवीए 630 केवीए
जामा मस्जिद, कादरी कॉलोनी 250 केवीए 400 केवीए
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मीरा सराय उपकेंद्र-- -- -
लोटनपुरा, गिहार बस्ती
लालपुल मंदिर 100 केवीए 250 केवीए
लोटनपुरा कांसीराम आवास,
नाहर खां सराय, लालपुल 250 केवीए 400 केवीए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नवादा उपकेंद्र-- -- -- -
सोवनपुर 25 केवीए 63 केवीए
लोची नगला, इंडस्ट्रीयल एरिया 100 केवीए 250 केवीए
नई सराय 250 केवीए 400 केवीए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पनबड़िया उपकेंद्र-- --
पनबड़िया 100 केवीए 250 केवीए
अंबेडकरनगर, शब्बीरगेट 250 केवीए 400 केवीए
-- -- -- -- -- -- -- -
यहां रखवाए गए नए ट्रांसफॉर्मर
- शहर में जालंधरी सराय में 100 केवीए, 11 केवी फीडर मंडी टू बुधियाई रोड पर 100 केवीए, मंडी बुलेट एजेंसी 100 केवीए, रिलाइंस पेट्रोल पंप 100 केवीए, लौड़ा बहेड़ी 100 केवीए और डीपॉल स्कूल पर 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर रखवाया गया है।
-- -- -- -- -- -
- शहर में सभी 42 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि कराई गई है। इससे ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी और उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। शहर में छह ट्रांसफॉर्मर नए भी रखवाए गए हैं। - हरीश कुमार, एक्सईन विद्युत निगम
विज्ञापन
शहर में छह बिजली उपकेंद्र हैं। उपकेंद्रों से 48 ट्रांसफॉर्मरों के जरिये शहर को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इनमें से छह ट्रांसफॉर्मर नए रखवाए गए हैं। जून-जुलाई में जब गर्मी चरम पर थी तब बिजली लोगों को खूब परेशान कर रही थी। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान थे। सभी ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड थे। इसके बाद ऊर्जा निगम ने नगरीय निकाय योजना के तहत शहर में बिजली सुधार के काम कराने शुरू किए।
विज्ञापन
एक-एक करके सभी उपकेंद्रों के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई। दो दिन पहले आंबेडकर नगर और शब्बीर गेट के पास 250 केवीए के स्थान पर 400 केवीए की क्षमता के ट्रांसफॉर्मर रखवा दिए गए। अब शहर में कोई भी ट्रांसफॉर्मर कम क्षमता का नहीं है। माना जा रहा है कि आने वाली गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट नहीं झेलना होगा।
विज्ञापन
इन ट्रांसफॉर्मरों की हुई क्षमता वृद्धि
- कचहरी उपकेंद्र से जुडे़ महिला थाना, वन विभाग, शिवपुरम और शिव गौरी मंदिर पर लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को 250 केवीए में, जिला परिषद पर 250 केवीए को 400 केवीए, डीएम ऑफिस पर 63 केवीए को 100 केवीए तथा गांधी नगर पर लगे 160 केवीए के ट्रांसफार्मर की 250 केवीए में क्षमता वृद्धि की गई है। इी तरह कार्यशाला उपकेंद्र पर बाला जी मेडिकल स्टोर, महर्षि स्कूल, बाबा कॉलोनी, इंदिरा नगर, मोहन कॉलोनी, ओमस्वरूप लॉन, सुंदरनगर, दुर्गा कॉलोनी, कृष्णापुरी, गन्ना दफ्तर, प्रेमनगर व मंडी तिराहा पर लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को 250 केवीए, आवास विकास के 250 केवीए की 400 केवीए और संतोख सिंह तिराहा के 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की 400 केवीए में क्षमता वृद्धि की गई है।
इनकी भी बढ़ाई गई क्षमता-
मीरा जी की चौकी उपकेंद्र
क्षेत्र पूर्व क्षमता वर्तमान क्षमता
कबूलपुरा, मुलुकराज नगर 25 केवीए 63 केवीए
कबूलपुरा जुम्मी चौक, नेताजी कॉलोनी,
तहसील गेट, छोटी जियारत 400 केवीए 630 केवीए
जामा मस्जिद, कादरी कॉलोनी 250 केवीए 400 केवीए
मीरा सराय उपकेंद्र
लोटनपुरा, गिहार बस्ती
लालपुल मंदिर 100 केवीए 250 केवीए
लोटनपुरा कांसीराम आवास,
नाहर खां सराय, लालपुल 250 केवीए 400 केवीए
नवादा उपकेंद्र
सोवनपुर 25 केवीए 63 केवीए
लोची नगला, इंडस्ट्रीयल एरिया 100 केवीए 250 केवीए
नई सराय 250 केवीए 400 केवीए
पनबड़िया उपकेंद्र