फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cantor collides in parked bus, three including youth of Ujhani died

खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, उझानी के युवक समेत तीन की मौत

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cantor collides in parked bus, three including youth of Ujhani died
दहगवां (बदायूं)। दिल्ली से आ रही अतरौली डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह चार बजे बदायूं की सीमा के पास गुन्नौर (संभल) के कादराबाद में खराब हो गई। स्टाफ उसे सही करने में जुटा तो कुछ मुसाफिर बाहर निकलकर खड़े हो गए। इस बीच पीछे से आए कैंटर और एक ईको कार ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में उझानी के युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली से बदायूं जा रही अतरौली डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह चार बजे बदायूं मेरठ हाईवे पर थाना गुन्नौर के कादराबाद के पास रोकी गई। अचानक ही बस की दोनों लाइटें बंद हो गई थीं। ड्राइवर ने बस की लाइट सही करने की कोशिश की। इस बीच कुछ मुसाफिर बस से नीचे आकर टहलने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए और उसने कुछ मुसाफिरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

यहां बदायूं के उझानी के गांव सुकटिया निवासी 20 साल का सोनू, बरेली भमोरा के गांव नौरंगपुर निवासी 25 वर्षीय चांद हुसैन की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस के कंडक्टर फिरोजाबाद निवासी 45 साल के शमशाद की अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुन्नौर कोतवाल सतीश कुमार आर्य मौके पर पहुंचे। घायलों में बस का ड्राइवर व भमोरा के नौरंगपुर निवासी मोईन भी शामिल है। इन्हें गुन्नौर सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed