फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cane farmers comptition

गन्ने की बेहतर उपज पैदा करने वाले किसानों को किया जाएगा पुरस्कृत, तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता

Thu, 19 Mar 2020 09:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
cane farmers comptition
बदायूं। गन्ने की प्रति हेक्टेयर अधिक उपज प्राप्त करने के उद्देश्य से विभाग ने प्रतियोगिता कराने का मन बनाया है। इसमें अधिक उपज प्राप्त करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। राज्य स्तर पर चयनित गन्ना किसान को गन्ना आयुक्त पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि गन्ना एवं चीनी आयुुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने पेराई सत्र 2020-21 से गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पेंटिंग, पोस्टर, गन्ना गोष्ठियों आदि के माध्यम से किसानों को इसके बारे में बताया जाए, जिससे गन्ना किसान गन्ना प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकें।
विज्ञापन

गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले किसानों के आवेदन पत्रों के आधार पर किसानों की फसल का आंकलन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता चीनी मिल चलने से पहले कराई जाएगी। विभाग ने किसानों को इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया है। पहले यह प्रतियोगिता जिला, फिर मंडल और बाद में राज्य स्तर पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed