{"_id":"9f96037b64a20ec8e6b9d2dad1b8c84f","slug":"candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1627 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, बीडीसी के 17 पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1627 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, बीडीसी के 17 पर्चे खारिज
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को ब्लाक कादरचैक, उझानी, जगत और सालारपुर
विज्ञापन
में मतदान होना है। चारों ब्लाकों में हुए नामांकनों की जांच चार अक्तूबर
से शुरू हुई थी। सोमवार को जांच प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे चरण में जिला
पंचायत सदस्य पद हेतु कुल 280 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। 20 नामांकन
पत्र ऐसे पाए गए जो डबल भरे गए थे। उनको एक प्रत्याशी मानते हुए अब 260
प्रत्याशियों में कितने उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हुए समाचार लिखे जाने
तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी। क्षेत्र पंचायत सालारपुर में 378
उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। यहां जांच में छह पर्चे खारिज होने के
बाद 372 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ब्लाक जगत में 405 लोगों ने
नामांकन कराया था। यहां एक पर्चा खारिज हुआ है। कादरचैक में 375 नामांकन
दाखिल हुए थे। यहां भी एक पर्चा खारिज कर दिया गया है। उझानी में बीडीसी
सदस्य पद के लिए 486 नामांकन हुए थे। यहां जांच में नौ पर्चों को खारिज कर
दिया गया। दूसरे चरण में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु कुल 1904
प्रत्याशियों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 17 पर्चे खारिज कर दिए गए।
जिला पंचायत सदस्य पद का कोई पर्चा समाचार लिखे जाने तक खारिज नहीं किया
गया था। इस तरह दूसरे चरण में कुल 1627 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।