फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Called by pretending to be a police officer, tricked the son into being implicated in rape.

Budaun News: पुलिस अधिकारी बताकर की कॉल, बेटे के दुष्कर्म में फंसे होने दिया झांसा

Sun, 19 May 2024 05:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Called by pretending to be a police officer, tricked the son into being implicated in rape.
कुंवरगांव। साइबर ठगों ने एक बार फिर पुलिस अधिकारी बन ठगी की कोशिश की। इस बार ठगों ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के बेटे रामऔतार को कॉल की। उन्हें बताया कि उनका बेटा दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है। अगर पांच लाख रुपये जमा करोगे तो छूट जाएगा। अन्यथा उसे जेल भेज दिया जाएगा। गनीमत रही कि उन्होंने पहले अपने बेटे से बात कर ली, जिससे वह ठगी का शिकार होते-होते बच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के बेटे रामऔतार थाने के नजदीक ही अपनी बीज भंडार की दुकान चलाते हैं। रामऔतार के बेटे विशेष गौतम बरेली में पढ़ाई कर रहे हैं। रामऔतार का कहना है कि शनिवार सुबह वह अपने घर पर बैठे थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपके बेटे का नाम विशेष है। वह एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है। बात आगे बढ़ती उससे पहले परिवार वालों ने सीधे विशेष को कॉल कर ली, तो विशेष ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। वह किसी दुष्कर्म के आरोप में नहीं पकड़ा गया है। यह सुनकर रामऔतार ने साइबर ठग की कॉल काट दी। इसके बाद साइबर ठग ने फिर से कॉल की और उनसे कहा कि वह पांच लाख रुपये जमा करें। दो बार और कॉल आने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। रामऔतार ने बताया कि वह जिस समय थाने में पहुंचे। उस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर थाने में नहीं थे। उस दौरान एसएसआई रामेंद्र सिंह थाने में मौजूद थे। एसएसआई ने बताया कि यह मामला साइबर ठगी का है। इससे यह मामला साइबर थाने भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed