फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   by beating the police old man death

उसहैत पुलिस ने गोमांस के शक में बुजुर्ग को पुलिस ने पीटा, मौत

Mon, 11 May 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
by beating the police old man death
बदायूं। उसहैत पुलिस की कारगुजारी आज उसी पर भारी पड़ गई। पुलिस ने शनिवार रात भंद्रा गांव में गोमांस के शकर में एक घर में छापा मारा था, जहां पूछताछ के नाम पर एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण पुलिस के खिलाफ लामबंद हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे-तैसे हालात संभाले और कार्रवाई का आश्वासन दिया। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने एसओ, दरोगा समेत पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला शनिवार रात साढ़े 12 बजे का बताया जा रहा है। उस समय उसहैत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतलाल को सूचना मिली कि ग्राम भंद्रा निवासी नन्हे पुत्र अब्दुल बशीर गोमांस की सप्लाई कर रहा है। इस पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ भंद्रा गांव में आरोपी के घर छापा मारा। आरोप है कि उस वक्त नन्हे तो नहीं मिला लेकिन उसके पिता अब्दुल बशीर (63) घर पर मिले। पुलिस उन्हें पकड़कर गांव के बाहर ले गई और आरोप है कि जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अब्दुल बशीर की मौत हो गई। इससे पुलिस के हाथपैर फूल गए। जब परिवार वालों को इसके बारे में पता चला तो उनके साथ गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ उझानी सर्वेंद्र सिंह, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, एसडीएम दातागंज कुंवर बहादुर सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह तक गांव में हंगामा चलता रहा। तब कहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बुजुर्ग के बेटे वासिद ने इंस्पेक्टर, दरोगा और पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। अभी इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

भंद्रा गांव में पुलिस ने गोमांस की सूचना पर छापा मारा था। उसी समय बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इसके लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। अगर पुलिस कर्मी दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed