{"_id":"5a54d4914f1c1b4d198b5e61","slug":"businessmen-goes-into-tussle-with-officials-on-removing-tin-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिन शेड उखाड़े तो पालिका कर्मियों से भिड़ गए व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिन शेड उखाड़े तो पालिका कर्मियों से भिड़ गए व्यापारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 09 Jan 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
encrachment drive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान जोगीपुरा से शुरू हुआ। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका टीम की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई। व्यापारी अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे। अभियान के दौरान पालिका टीम ने कुछ ही दुकानों के टिन शेड हटाए। कई जगहों पर दुकानदारों ने खुद अपने होर्डिंग्स और टिन शेड हटा लिए। इस दौरान कुछ स्थानों पर टिन शेड हटाने पर दुकानदार पालिका कर्मियों और पुलिस वालों से भिड़ भी गए।
शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जोगीपुरा से शुरू हुआ। नगर पालिका टीम ने यहां से रईस मार्केंट होते हुए छह सड़का तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान रोड किनारे लगे होर्डिंग्स और टेलीफोन के खंभे हटाए गए। टीम ने छह सड़का रोड पर एक-दो दुकानों के आगे लगे टिन शेड हटाए। दुकानदारों ने टिन शेड हटाने के लिए एक घंटे का समय मांगा। मगर एक घंटे में दुकानदारों ने टिन शेड नहीं हटाए तो पालिका टीम ने खुद हटाने शुरू कर दिए। इसको लेकर व्यापारियों और नगर पालिका कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दुकानदारों को इकट्ठे होते देख पालिका वालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में दुकानों के आगे लगे टिन शेड हटाए गए। हालांकि दुकानों के आगे बने चबूतरे छोड़ दिए गए।
जोगीपुरा रोड पर फिर सज गईं दुकानें
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को लावेला चौक से जोगीपुरा रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। कई दुकानों के आगे लगे टिनशेड तोड़ दिए गए थे। इस रोड पर बैठने वाले फड़ दुकानदार और ठेला वाले खुद ही सामान समेटकर भाग गए थे। मगर मंगलवार जोगीपुरा रोड पर दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया। फड़ और ठेलों पर पहले की तरह दुकानें सज गईं। कारोबारियों ने अपनी दुकानों के आगे सामान फैलाकर रख लिया। मंगलवार दोपहर नगर पालिका की जेसीबी इधर से गुजरी तो फड़ दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। मगर बाद में सड़क पर दुकानें फिर सज गईं।