फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Business delegation will give edge to the movement with young businessmen.

युवा व्यापारियों के साथ आंदोलन को धार देगा व्यापार प्रतिनिधिमंडल

Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Business delegation will give edge to the movement with young businessmen.
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता को गदा भेंट करते व्यापारी। सं - फोटो : BADAUN
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का व्यापारी सम्मान समारोह रविवार को लवकेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुआ। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के समक्ष काफी संख्या में युवा व्यापारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता ग्रहण की। व्यापारी लवकेश गुप्ता को युवा जिला अध्यक्ष और ऋषभ नारंग को युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों का व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू का व्यापारियों ने गदा भेंट कर स्वागत किया। व्यापारियों से युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निपटारे के साथ दशा और दिशा तय करने में युवा व्यापारी वर्ग अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

नव मनोनीत युवा जिलाध्यक्ष लवकेश गुप्ता ने कहा कि युवा व्यापारियों को मार्गदर्शन की जरूरत है। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पूरे जिले में अभियान चलाकर युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। नगर युवा अध्यक्ष ऋषभ नारंग ने कहा कि युवा व्यापारी ही अब व्यापारियों के हित में आंदोलनों को धार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री संजीव आहूजा, पीके सक्सेना ने बताया कि युवा शक्ति संगठन की रीड़ बनेगी। नगर और जिला कमेटियों का जल्द गठन कर लिया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भल्लू, अवधेश रघुवंशी, निखिल गुप्ता, सुमित वर्मा, यश रस्तोगी, प्रिंस शर्मा, कौशल गुप्ता, अमन शर्मा, शांतनु रस्तोगी आदि रहे। संचालन नरेश शंखधार ने किया।

-
‘यूथ बिजनेस आइकॉन’ से सम्मानित होंगे युवा व्यापारी
बदायूं। व्यापारी सम्मान समारोह में पहुंचे युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसको वह पूरा करेंगे। प्रदेश भर में संगठन से युवाओं को जोड़कर मजबूत किया अच्छा काम करने वाले युवा व्यापारियों को ‘यूथ बिजनेस आइकॉन’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तमाम नीतियों छोटे और मझोले व्यापारियों को बर्बाद कर रहीं हैं। इन नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed