फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus Seva

अब बदायूं से लखनऊ और दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा

Tue, 16 Aug 2022 08:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Bus Seva
बदायूं। लंबे समय बाद बदायूं के लोगों की बदायूं-लखनऊ के बीच रोडवेज बस सेवा की मांग पूरी हो गई है। आजादी के अमृत महोत्सव पर बदायूं को निगम से दो नई रोडवेज बसें मिली हैं। इन बसों का संचालन बदायूं-लखनऊ-दिल्ली के बीच किया जाएगा। यह बस सेवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कुंवर रुकुम सिंह और चौधरी बदन सिंह एक्सप्रेस नाम से होगी। स्वतंत्रता दिवस पर राज्यमंत्री संजय गंगवार, एआरएम विनोद शुक्ला ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बदायूं-लखनऊ के बीच अब तक सीधी बस सेवा न होने से लोगों को टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ती थी। इससे समय और धन की बर्बादी होती थी। बदायूं-लखनऊ और बदायूं-दिल्ली के बीच सीधी रेल सेवा भी नहीं थी। लंबे समय से बदायूं के लोग सीधी बस सेवा की मांग कर रहे थे। आजादी के अमृत महोत्सव पर निगम ने बदायूं डिपो को दो बसें दीं। इन बसों का संचालन जिले के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से कराने को निर्देशित किया। इसके बाद बदायूं डिपो प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर बस सेवा शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदायूं से लखनऊ के लिए सुबह छह बजे और लखनऊ से बदायूं के लिए दोपहर दो बजे बस मिलेगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुंवर रुकुम सिंह एक्सप्रेस और चौधरी बदन सिंह एक्सप्रेस नाम से संचालित होने वाली बस प्रतिदिन चलेगी। लखनऊ से दो बजे चलकर रात दस बजे बदायूं पहुंचने वाली बस बदायूं में स्टॉप लेने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएगी। अगले दिन सुबह छह बजे दूसरी बस बदायूं से लखनऊ को रवाना होगी। सेवा नियमित होगी, लेकिन एक दिन बदायूं से लखनऊ कुंवर रुकुम सिंह एक्सप्रेस और एक दिन चौधरी बदन सिंह एक्सप्रेस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले को दो नई बसें मिली हैं। इनको बदायूं-लखनऊ-दिल्ली के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कुंवर रुकुम सिंह और चौधरी बदन सिंह एक्सप्रेस सेवा के नाम से चलाया जाएगा। सुबह छह बजे बदायूं से लखनऊ और दोपहर दो बजे लखनऊ से बदायूं के लिए सीधी बस मिलेगी। लखनऊ से आने वाली बस को दिल्ली रवाना कर दिया जाएगा। अगले दिन दूसरी बस को लखनऊ भेजा जाएगा।
-विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed