{"_id":"618c1414498d1231ef3b85a4","slug":"bus-operator-union-strikes-against-bullying-demonstration-badaun-news-bly4657082177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारी के खिलाफ बस ऑपरेटर यूनियन ने की हड़ताल, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामारी के खिलाफ बस ऑपरेटर यूनियन ने की हड़ताल, प्रदर्शन
विज्ञापन
सीओ से बात करते प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन ने बुधवार को डग्गामारी के खिलाफ हड़ताल कर दी। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने उन्हें डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब कहीं यूनियन ने हड़ताल खत्म की। बाद में बसों का संचालन शुरू कराया।
प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता ओमकार सिंह ने बताया कि कई साल से प्राइवेट बसें अपने स्टैंड से ही संचालित होती आईं। वह लगातार इसका टैक्स भी दे रहे हैं। जबकि टेंपो आदि वाहनों के लिए प्रशासन ने अलग से स्टैंड बनाए हैं। उसावां, उसहैत, ककराला जाने वालों का स्टैंड मंडी समिति पर बनाया गया है। कादरचौक, उझानी, बिल्सी जाने वालों का स्टैंड बड़े सरकार पुल से पहले, बरेली, दातागंज जाने वालों का स्टैंड दातागंज तिराहे पर बनाया गया है। इसके बावजूद टेंपो आदि वाहन शहर के सभी चौराहों से भरे जा रहे है। रोज बसों से सवारियां उतारने को लेकर विवाद होता है। इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इससे उन्होंने पुलिस को हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। इसके तहत बुधवार सुबह हड़ताल की गई और प्रदर्शन किया गया। यूनियन का चक्का जाम करने का प्लान था।
सीओ सिटी ने आश्वासन दिया है कि टेंपो आदि का संचालन निर्धारित स्टैंड से कराया जाएगा। इसके लिए प्रभारी ट्रैफिक को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान भारत, दिलीप कुमार, जुल्फिकार हुसैन, हरिओम, रामू, पूंजाराम, अवधेश, नरेंद्र गुप्ता, वसीम खान, विष्णु, प्रमोद कुमार व राजकुमार आदि मौजूद रहे।