फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budget of 58.73 Crore Passed for the Development of Ujhani

Budaun News: उझानी के विकास के लिए 58.73 करोड़ रुपये का बजट पास

Wed, 15 Apr 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Budget of 58.73 Crore Passed for the Development of Ujhani
पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद सदस्यों समेत पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल। स्रोत: पालिका
उझानी। नगर पालिका परिषद नए वित्तीय वर्ष में जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने समेत विकास कार्यों को रफ्तार देगी। विकास कार्यों के लिए पालिका बोर्ड ने करीब 58.73 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। नवसृजित बस्तियों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक पालिका के सभागार में मंगलवार दोपहर बाद हुई। अध्यक्ष पूनम अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रशासनिक स्तर से जो प्रस्ताव पेश किए गए, उन सभी को स्वीकृति प्रदान की गई। जून-2025 से मार्च- 2026 तक का आय-व्यय और जन्म-मृत्यु का आंकड़ा पेश किया गया। मुख्य कार्यालय और निर्माण अनुभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से दो कंप्यूटर ऑपरेटर और दो सहायक, पार्क की देखरेख के लिए दो माली, जलकल अनुभाग में नलकूप ऑपरेटरों और वेलदारों और पथ प्रकाश व्यवस्था में इलेक्ट्रीशियन की संख्या में वृद्धि भी शामिल है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 30 सफाई कर्मी और 20 ड्राइवरों को भी आउटसोसिंग से लगाए जाने का प्रस्ताव पास हो गया।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड ने विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नये वित्तीय वर्ष में करीब 58.73 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने ध्वनिमत से पास कर दिया। सदस्यों ने अपने- अपने वार्डों में जनसुविधाओं को लेकर पक्ष रखा। पेयजल, पथप्रकाश और सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए पालिका प्रशासन संकल्पबद्ध है। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने भी सदस्यों से संवाद किया। नागरिकों के सुझावों को भी तरजीह दी गई है। बैठक में ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी, निर्माण और जलकल अनुभाग के अवर अभियंता, राजकुमार गुप्ता, मुकेश शर्मा, रितु शर्मा, बोर्ड के सभी सदस्यों समेत कर्मचारी मौजूद रहे।



पुरानी अनाज मंडी को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग
पालिका सदस्य मीरजहां के नेतृत्व में सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में सदस्यों ने पुरानी अनाज मंडी परिसर में अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की है। सदस्यों के सामूहिक हस्ताक्षरित ज्ञापन में मंडी में दुकानों का निर्माण कराने पर भी जोर दिया गया है। सदस्यों का कहना है कि दुकानों के निर्माण को काफी पहले टेंडर हुआ था, जो किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया था। इस दिशा में फिर से कार्रवाई शुरू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed