फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun: Three notorious criminals were injured in an encounter with the police and arrested

Budaun: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन शातिर इनामी बदमाश घायल... गिरफ्तार, गोली लगने से एक सिपाही भी जख्मी

Tue, 23 Dec 2025 11:51 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:51 PM IST
सार

मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Budaun: Three notorious criminals were injured in an encounter with the police and arrested
मुठभेड़ के बाद... मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला को गन प्वाइंट पर लेकर की गई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइंस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला को बनाया था बंधक
पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर की शाम करीब 6:45 बजे रिगालिया गार्डन कॉलोनी निवासी  प्रीति वर्मा मंदिर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाश उनके पीछे-पीछे घर में घुस आए और महिला को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश घर से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि गश्त के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस टीम मंगलवार रात बिल्सी रोड पर नई जेल के लिए चिन्हित खाली जंगल क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी दीपक कुमार गोली लगने से घायल हो गए, जबकि प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल होकर दबोच लिए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक गौतम उर्फ मोनू निवासी सकरी जंगल थाना उझानी (हाल निवासी जिला परिषद कॉलोनी सिविल लाइंस), संतोष यादव निवासी मीरासराय थाना सिविल लाइंस और जसविंदर उर्फ काके निवासी पंजाब (हाल निवासी उझानी) शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लूट का सामान और अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, एक सोनी कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त तीन अवैध तमंचे 315 बोर कारतूस सहित बरामद किए हैं।


जेल में रची थी साजिश
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पूर्व में जेल जा चुके हैं और वहीं एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। जेल से छूटने के बाद उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गिरोह बनाया और लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। खर्चे और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने सुनसान कॉलोनियों में रैकी कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed