फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun police athlete wins gold in Lucknow

लखनऊ से गोल्ड मेडल झटक लाई बदायूं पुलिस की एथलीट 

Wed, 17 Jan 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 17 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Budaun police athlete wins gold in Lucknow
athelete

बदायूं पुलिस की महिला धावक ने प्रदेश की राजधानी में बदायूं का नाम रोशन किया है। उसने लखनऊ में हुई 66 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2017 के दौड़ वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर इतिहास रचा है। जिले की महिला आरक्षी अनीता पासवान प्रतिभावान एथलीट हैं। अनीता पासवान ने पुलिस विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में जिले से लेकर जोन तक स्थान प्राप्त किए। उन्हें 35 वीं वाहिनी पीएसी, महानगर लखनऊ में हुई 66 वीं उप्र पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए चुना गया। वहां दस हजार मीटर की दौड़ में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस तरह अनीता ने माता-पिता के साथ अनीता ने बदायूं पुलिस का भी नाम रोशन किया। पूर्व में भी महिला खिलाड़ी अनीता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके पदक प्राप्त किए हैं। अनीता के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए एसएसपी चंद्रप्रकाश ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया। एसपी सिटी कमलकिशोर भी यहां मौजूद रहे। भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed