फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Husband electrocuted to death by wife for becoming a hindrance in love relations accused wife arrested

शबनम ने कबूल किया गुनाह: प्रेम संबंधों में पति बना बाधा तो करंट लगाकर दी दर्दनाक मौत, कुछ घंटों बाद प्रेमी समेत गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2022 01:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Jul 2022 01:44 PM IST
सार

इस्लामनगर में एक महिला ने अपने पति को करंट देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Budaun Husband electrocuted to death by wife for becoming a hindrance in love relations accused wife arrested
मृतक शरीफ और हत्यारोपी पत्नी शबनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद में 30 वर्षीय शरीफ की उसकी पत्नी शबनम और प्रेमी सलीम ने बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। परिवार वालों के मुताबिक इससे पहले शबनम ने उसको खाने में नशीला पदार्थ दिया, जिससे शरीफ बेहोश हो गया और फिर शबनम ने अपने प्रेमी को बुलाकर उसको चारपाई से बांधा। उसको बिजली का करंट लगाया। थाना पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी शरीफ (38) पुत्र रहमान मूलरूप से इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मईकलां का रहने वाला था लेकिन उसने और उसके भाइयों ने मुस्तफाबाद मोहल्ले में अपना-अपना मकान बनवा लिया था। बड़े भाई इरफान के मुताबिक वह और शरीफ दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे थे। रविवार शाम दोनों दोनों दिल्ली से लौटकर आए थे। रात करीब आठ बजे शरीफ और उसकी पत्नी शबनम के बीच झगड़ा हुआ। जब मामला शांत हुआ तो वह सोने चले गए। रात करीब एक बजे इरफान की पत्नी फरीन ने पड़ोसी सलीम को शरीफ के घर से निकलते देखा था। सुबह पता चला कि शरीफ की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिवार के सभी लोग आ गए। उन्होंने शरीफ के शरीर पर जगह-जगह करंट लगने से जले हुए निशान देखे तो शक होने पर पुलिस को सूचना कर दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस को उन्होंने बताया कि शरीफ की करंट लगाकर हत्या हुई है। उसकी पत्नी शबनम का पड़ोसी सलीम से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे दोनों ने शरीफ को रास्ते से हटा दिया। इस पर पुलिस शबनम को थाने ले गई, जहां उसने कबूल कर लिया कि उसने ही अपने प्रेमी के साथ करंट लगाकर उसकी हत्या की है।

विज्ञापन

इससे पहले उसने शरीफ को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। फिर उसे चारपाई से बांधकर करंट लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इरफान ने शबनम और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शरीफ के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
 

दोनों हाथों में बांधे थे बिजली के तार, तब लगाया था करंट

शबनम ने पति शरीफ को केवल चारपाई से ही नहीं बांधा बल्कि उसके दोनों हाथों में बिजली का तार बांधा था, तब बोर्ड में तार लगाए थे। करंट लगने से शरीफ के शरीर पर कई जगह बर्स्ट होने के भी निशान हैं तो दोनों हाथों में तार बांधे जाने से चूड़ीनुमा गोल आकृति बन गई है। इससे स्पष्ट माना जा रहा है कि उसके दोनों हाथों में छिला हुआ तार बांधा गया था।

इस्लामनगर कस्बे के मुस्तफाबाद मोहल्ले में एक युवक की करंट लगाकर हत्या हुई है। परिवार वालों की शिकायत पर जब युवक की पत्नी को थाने ले जाया गया, तो उसने खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके प्रेमी को भी थाने लाया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed