फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun faizganj behta loot case four including SO suspended, many called to police line

गल्ला व्यापारी से लूट मामला: फैजगंज बेहटा में एसओ समेत चार निलंबित, कई लाइनहाजिर

Wed, 06 Apr 2022 12:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Apr 2022 12:38 PM IST
सार

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से सटे बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा अंतर्गत गांव परमानंदपुर में मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर गल्ला व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट की थी।

विज्ञापन
Budaun faizganj behta loot case four including SO suspended, many called to police line
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में गल्ला व्यापारी से हुई लूट मामले में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओ सुरेश चंद्र गौतम, एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं थाने के एक दरोगा को भी लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा जरीफनगर थाने के तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ने समरेर चौकी पर तैनात दरोगा चरण सिंह राणा को फैजगंज बेहटा थाने की कमान सौंपी है।

विज्ञापन

बदमाशों के संभल में घुसने का शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बदायूं पुलिस

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में गल्ला व्यापारी से हुई लूट की घटना में शामिल बदमाशों के संभल जिले में घुसने का अंदेशा जताते हुए, बदायूं जिले की पुलिस चंदौसी पहुंची। इस दौरान पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश में बदायूं पुलिस संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में इसलिए ज्यादा छानबीन कर रही, क्योंकि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने जिस लाल रंग की अपाची बाइक (यूपी 38) को प्रयोग में लाया वह संभल जिले से पंजीकृत है। लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को इस बात की जानकारी पीड़ित व्यापारी ने दी, लेकिन वह बाइक पर अंकित पूरे नंबर को नही देख सका।

दूसरी तरफ लूट के बाद बदमाश बदायूं जिले के इस्लामनगर कस्बा को जाने वाले मार्ग पर भागे थे। ऐसे में बदायूं पुलिस का अंदेशा और भी बढ़ जाता है कि लूटेरे संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के भी हो सकते हैं। पुलिस की मानें तो अब तक की छानबीन में जो फुटेज हाथ लगे हैं, उससे अंदेशा है कि बदमाश चंदौसी क्षेत्र के किसी गांव में घुसे हैं।


चंदौसी सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि लूट की घटना की सूचना मिलते ही जिले की सीमा पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई। बदमाशों की धरपकड़ के लिए बदायूं जिले की पुलिस को जो भी सहयोग चाहिए उसे संभल जिले की पुलिस प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed