फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun case news: The main accused of molestation case arrested

बदायूं कांड: सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

Fri, 08 Jan 2021 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Budaun case news: The main accused of molestation case arrested
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

बदायूं के उघैती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी पुजारी को बृहस्पतिवार की रात गांव वालों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुजारी उघैती के ही मेवली गांव में एक महिला के घर में छिपा हुआ था।

विज्ञापन


रविवार की शाम को उघैती क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी पुजारी फरार था। उसकी तलाश में जोन की पुलिस लगी हुई थी। बदायूं पुलिस ने पूरे उघैती इलाके की नाकेबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे मेवली गांव के लोगों को एक महिला के घर में किसी व्यक्ति के छिपे होने की जानकारी मिली। गांव वालों ने जब घर में जाकर महिला से पूछा तो उसने मना कर दिया। शक होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

एडीजी की स्पेशल टीम भी गांव में पहुंच गई। एसएसपी बदायूं उघैती थाने की पुलिस भी वहां आ गई। इसी दौरान लोग महिला के घर में घुस गए। भीड़ को देखकर पुजारी ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed