फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BSP will form in the state Government: Haji Mursrt

प्रदेश में बनेगी बसपा की सरकार: हाजी मुर्सरत

Sun, 05 Jul 2015 08:10 PM IST
belsi
belsi Updated Sun, 05 Jul 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन

बसपा की बैठक विधायक हाजी मुर्सरत अली के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई। युवा नेता चंगेज खां ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को झाडू देने का काम कर रहे हैं जबकि डा.भीमराव अंबेडकर ने लोगों को हाथ में कलम देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब मायावती के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब-तब प्रदेश को बेहतर कानून व्यवस्था मिली है। जिसे जनता भली भांति जानती है। उन्होंने कहा कि आज अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए है जबकि बसपा सरकार में सभी अपराधियों को जेल में डालने का काम किया गया। विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि बसपा की नीतियों को खुश होकर लोग लगातार जुड़ते जा रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को ही पूर्ण बहुमत मिलेगा। साथ ही मायावती फिर से प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, कप्तान सिंह, महेश चंद्र, चमनपाल गौतम, प्रेमनाथ अरुण, गोपाल सिंह, ताजुद्दीन सैफी, बब्लू खां, इल्यास खां, नईम खां, मोहम्मद अकरम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed