{"_id":"63e0a2af272fc96e5578eb8f","slug":"bsc-student-dies-due-to-electrocution-in-budaun-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: करंट लगने से बीएससी के छात्र की मौत, इनवर्टर में विद्युत तार लगाने के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: करंट लगने से बीएससी के छात्र की मौत, इनवर्टर में विद्युत तार लगाने के दौरान हुई घटना
Mon, 06 Feb 2023 12:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:18 PM IST
सार
बदायूं में बीएससी का छात्र हादसे का शिकार हो गया। इन्वर्टर में तार लगाने के दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के मोहल्ला संख्या पांच में रविवार को इनवर्टर में बिजली के तार लगाने के दौरान करंट लगने से 19 वर्षीय बीएससी के छात्र हर्षित शर्मा की मौत हो गई। घटना के दौरान वह घर में अकेला था। परिवार वाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भी ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसा रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। उस वक्त मोहल्ला संख्या पांच निवासी हर्षित शर्मा पुत्र विनीत कुमार अपने घर की दूसरी मंजिल पर रखे इनवर्टर के तार ठीक कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक हर्षित सतेती स्थित डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। हादसे के दौरान कमरे में कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था। इनवर्टर में तार लगाने के दौरान छात्र को करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर कमरे में गिर गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिवार वाले कमरे में पहुंचे। तब उन्होंने हर्षित को बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा देखा। उसे देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। वह तुरंत छात्र को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत देखकर उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिवार वाले उसे राजकीय मेडीकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले उसके शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन