{"_id":"9feae38e3997f94f929bff54a60415e2","slug":"bsa-schools-run-on-two-invalid-rung-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अमान्य स्कूलों पर चला बीएसए का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अमान्य स्कूलों पर चला बीएसए का डंडा
बदायूं
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना मान्यता के संचालित दो स्कूलों पर मंगलवार को आखिरकार गाज गिरी। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बिल्सी क्षेत्र के निजामपुर गांव में चल रहे दो स्कूलों को बंदी के आदेश दिए हैं। इसमें पहला मौनी बाबा पब्लिक स्कूल और दूसरा लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल है। अधिकारी का कहना है कि चेकिंग पर पता लगा कि यहां 10वीं व 12वीं पास शिक्षक पढ़ा रहे थे।
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा मंगलवार को बिल्सी क्षेत्र में निरीक्षण को निकले। इस दौरान उन्हें दो अमान्य स्कूलों की जानकारी मिली। मौनी बाबा पब्लिक स्कूल और दूसरा लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल को बीएसए ने हिदायत दी है कि दोबारा स्कूल चलता मिला तो संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बीएसए ने बताया कि यदि जिले में और भी कहीं पर इस तरह के विद्यालय चल रहे हैं तो उन्हें भी बंद कराया जाएगा। लोग ऐसे स्कूलों के बारे में उन्हें बता सकते हैं, ताकि कार्रवाई की जा सके।