फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BS-6 buses have started operating on the Delhi route.

Budaun News: दिल्ली रूट पर बीएस-6 बसों का संचालन शुरू

Mon, 05 Jan 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
BS-6 buses have started operating on the Delhi route.
रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली को जाने को तैयार खड़ी बीएस-4 रोडवेज की बस। संवाद - फोटो : अवैध कैफे संचालक पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस
बदायूं। दिल्ली में पुराने वाहनों के प्रवेश पर रोक के बाद करीब 40 बसें इस रूट से हटा दी गईं हैं। इनके स्थान पर 25 नई बीएस-6 बसें लगाई गईं हैं। मांग पर पीलीभीत से पांच और रुहेलखंड डिपो से 20 बीएस-6 बसें मंगाई गईं हैं। इसके अलावा 20 नई बसों की मांग निगम से और की गई है। इन्हें दिल्ली रूट पर ही लगाया जाएगा। हटाई गईं बसें लोकल रूट पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे तक रोडवेज की बीएस-6 की बसें ही जा सकेंगी। बीएस-4 पर रोक है। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने बीएस-4 की 40 बसों को दिल्ली रूट से हटा दिया है। इनकी जगह बीएस-6 बसों को लगाया गया है। बसों की संख्या कम होने पर बीएस-6 की पांच बसें पीलीभीत और 20 रुहेलखंड डिपो से मंगाई गईं, जिन्हें दिल्ली रूट पर लगाया गया है। बीएस-4 की बसों को लोकल रूट पर लगा दिया गया है। इससे लोकल के रूटों पर लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


रोडवेज निगम के बेड़े में 131 व अनुबंधित 46 बसें संचालित हैं। बीएस-6 मॉडल की करीब 70 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर होने लगा है। इससे पहले बीएस-4 की करीब 80 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा था। अब पुरानी बसों को लोकल रूट जैसे बिसौली, चंदौसी, मुरादाबाद, दातागंज, बिल्सी आदि रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री जनसेवा में शामिल की गईं 10 बसें
गांव देहात को जोड़ने की योजना मुख्यमंत्री जनसेवा के तहत दस बसें देहात क्षेत्रों में दौड़ाई जा रहीं हैं। इससे दबतोरी-बिसौली, आसफपुर-बिसौली, बदायूं-दातागंज, बदायूं-आंवला आदि स्थानों के लोगों को लाभ मिलने लगा है।


डिपो के पास 95 बीएस-6 बसें हैं, जबकि बीएस-2 की तीन, बीएस-3 की 21, बीएस-4 की 11 बसें हैं, जिनका संचालन किया जा रहा है। इसी के साथ 46 अनुबंधित बसों का भी संचालन किया जा रहा है। दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार आदि के लिए बीएस-6 बसों का संचालन किया जा रहा है। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed