फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother in law absconds with sister in law in Budaun

UP: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा घरवाले परेशान

Mon, 02 Oct 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज में एक जीजा-साली का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि पहले साली ने पेट दर्द का नाटक किया, फिर जीजा उसे दवा दिलाने के बहाने लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Brother in law absconds with sister in law in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक युवक को अपनी साली से प्यार हो गया। युवती भी उसे दिल दे बैठी। 25 अगस्त की रात युवक अपनी ससुराल में रुका। रात में उसकी साली ने पेट दर्द का बहाना बनाया। युवक उसे दवाई दिलाने के बहाने रात में ही लेकर चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। इस मामले में एक महीने बाद ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


आरोपी युवक बिसौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी ससुराल दातागंज कोतवाली के एक गांव में है। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक युवक 25 अगस्त को अपनी ससुराल आया। रात में यहीं रुका। रात को उसकी साली ने पेट दर्द का बहाना बनाया। इस पर उसके जीजा ने भी ड्रामा शुरू कर दिया। वह साली का इलाज कराने के लिए ससुराल वालों से झगड़ने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: 1600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रिंग रोड, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात में ही साली को ले गया जीजा 

युवक ने कहा कि उसकी साली को काफी दर्द हो रहा है। उसका तुरंत उपचार करना चाहिए। अगर कोई व्यवस्था नहीं है तो वह खुद साली को दवा दिलवाने ले जा रहा है। रात के 12 बजे रहे थे, जिससे ससुराल वालों के पास कोई सुविधा नहीं थी। इसका फायदा उठाकर युवक साली को बाइक पर बैठ कर ले गया और फिर लौटकर नहीं आया। बाद में ससुराल वालों ने पता किया तो आरोपी बोला कि वह साली से शादी करेगा। 

युवक की बात सुनकर उसके ससुर के होश उड़ गए। उसने कहा कि वह किसी कीमत पर अब साली को घर जाने नहीं देगा। परिवारों की इज्जत की खातिर उसके ससुर ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर रविवार को थाने में तहरीर दी। ससुर ने दामाद ने अविवाहित बेटी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed