फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother-in-law abducted sister-in-law before her engagement in Budaun

तेरे संग रहूंगी जीजू: साली को सगाई से पहले लेकर भागा, ससुर ने कराई FIR; पत्नी ने साथ रहने के लिए मांगी 'कीमत'

Sun, 21 May 2023 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 May 2023 04:39 PM IST
सार

बदायूं में एक युवक अपनी साली को उसकी सगाई से एक दिन पहले भगा ले गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो युवक की पत्नी भी कोतवाली में आ गई। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
Brother-in-law abducted sister-in-law before her engagement in Budaun
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक युवती को अपने जीजा से प्यार हो गया। सगाई से पहले उसने परिवार से बगावत कर दी और जीजा के साथ चली गई। इस मामले में युवती के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला थाने पहुंचा, जहां युवती जीजा के साथ रहने पर अड़ी रही। वहीं युवक की पत्नी ने अजब शर्त रख दी। 

विज्ञापन


मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। युवक अपनी ही साली को उसकी सगाई से एक दिन पहले भगा ले गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो युवक की पत्नी भी कोतवाली में आ गई। पत्नी ने कहा कि वह अपने पति की संपत्ति चाहती है। इसके बाद वह अपनी साली के साथ रहता रहे। इधर, साली युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। 

विज्ञापन

पांच मई को होनी थी सगाई 

उघैती थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई है। युवक का काफी समय से अपनी ही साली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती पांच मई को युवती की सगाई थी। सगाई से एक दिन पहले ही युवक अपनी साली को भगा ले गया। युवक के ससुर ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था।

UP News: अशरफ के एक लाख के इनामी साले सद्दाम का वीडियो वायरल, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से है फरार
 

कोतवाली में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पत्नी ने कहा कि वह (पति) अपनी संपत्ति उसके नाम कर दे, इस शर्त पर वह उसके साथ रहेगी। साली से पूछा गया तो उसने कहा कि वह हर हाल में अपने जीजा के साथ ही जिंदगी बिताएगी। इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। फिलहाल पुलिस से उसने अपने जीजा के साथ ही रहने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed