{"_id":"684f1a641dbcec2df30c1887","slug":"bridge-on-sot-river-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-1611-crore-construction-has-started-badaun-news-c-123-1-akb1003-141211-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 16.11 करोड़ से बनेगा सोत नदी पर पुल, निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 16.11 करोड़ से बनेगा सोत नदी पर पुल, निर्माण शुरू
विज्ञापन
बिसौली क्षेत्र में सोत नदी पर चल रहा निर्माण। संवाद
बिसौली। सोत नदी पर 16.11 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। एक साल में इसको पूरा करना है। काम तेजी से शुरू हुआ है। यह देख क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
सोत नदी पर दो साल पहले पुल को जर्जर घोषित कर दिया गया था। करीब आठ महीना पहले पूरी तरह से वाहन संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से क्षेत्र के करीब 50 गांव के लोगों का बिसौली आना-जान मुश्किल हो गया था। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने नए पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। शासन ने पहली किस्त के आठ करोड़ जारी कर दिए हैं। पुराने पुल से 15 मीटर दूरी पर नए इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है। बताया कि 128 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के लिए 16.11 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
पुल बनने के बाद 18 किलोमीटर की दूरी होगी कम
बिसौली और रानेट चौराहे के मध्य सोत नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन पूर्णतया बंद कर दिया गया था। इस कारण क्षेत्र के लोगों का बिल्सी, सहसवान, इस्लामनगर और तहसील क्षेत्र से सीधा संपर्क टूट गया था। लोगों को साहनपुर, सुजानपुर, रानेट से वजीरगंज, ओरछी होकर निकलना पड़ रहा है। वहीं बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। सोत नदी पर एक साल में नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद क्षेत्र के 50 गांव की करीब एक लाख आबादी को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
ऊपर पुल और नीचे सड़क पर दौड़ सकेंगे वाहन
पुल जर्जर होने के बाद उस समय रोक लगा दी गई थी, जब मुड़ा पुल से कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। उस दौरान 1.45 करोड़ रुपये से पुल के नीचे से सड़क का निर्माण कराया गया। उससे लोगों का आवागमन हो रहा है। एक साल के अंदर पुल पर बन जाएगा तो वाहनों का आवागमन ऊपर और नीचे से हो सकेगा।
कोट,
- टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही पुल के निर्माण शुरू हो गया है। 128 मीटर लंबे पुल का निर्माण एक साल में पूरा कराया जाना है। इसको लेकर ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। अरुण गुप्ता, डीपीएम, सेतु निगम बरेली