फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brajesh and Shivani top in 800 meter race

Budaun News: 800 मीटर दौड़ में ब्रजेश और शिवानी अव्वल

Sun, 08 Oct 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Brajesh and Shivani top in 800 meter race
स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 67वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। 67वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से शुरू हो गई। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, लंबीकूद आदि स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। दौड़ी के 800 मीटर बालक वर्ग में ब्रजेश और बालिका वर्ग में शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
राजकीय इंटर कॉलेज की मेजबानी में प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली राकेश कुमार, उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार और आयोजक जीआईसी प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने किया। ध्वजारोहण के साथ मार्च पास्ट भी हुआ। इसके बाद गत चैंपियन ने मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़ लगाई। साथ ही शपथ ग्रहण हुआ। इसके बाद विभिन्न स्पर्धाएं शुरू हुईं।
विज्ञापन

पहले दिन दौड़ की 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग की स्पर्धा हुई। इसमें मदन लाल इंटर कॉलेज के ब्रजेश कुमार प्रथम, रामश्री देवी परसिया के सुनील यादव द्वितीय व एनए इंटर कॉलेज के निर्दोष तृतीय, 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में बिसौली राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की शिवानी प्रथम, बदायूं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छाया द्वितीय, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की निकेतन तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मदन लाल इंटर काॅलेज के शिवम कुमार मीणा प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज के अभय द्वितीय और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सत्यवीर तृतीय, 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की साक्षी प्रथम, बदायूं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की काेमल द्वितीय, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की काजल तृतीय रहीं।
-
600 मीटर में दीपक और अंशिका ने बाजी मारी
600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में मदन लाल इंटर कॉलेज के दीपक कुमार प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सूरज द्वितीय, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के शरीफ तृतीय रहे जबकि 600 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में राजाराम इंटर कॉलेज की अंशिका ने प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की हिमांशी ने द्वितीय तथा पार्वती कन्या इंटर कॉलेज की मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद सीनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की रिहाना प्रथम, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की सुहालिया खान द्वितीय, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की राहुली तृतीय, लंबीकूद जूनियर बालिका वर्ग में नेहरू इंटर कॉलेज की अनुष्का चौधरी प्रथम, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की निशा द्वितीय, बदायूं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रियंका तृतीय रहीं। गोला फेंक के सब जूनियर बालक वर्ग में गंगादीन इंटर कॉलेज के चमन प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के ओमेंद्र द्वितीय, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के रेहान सैफी तृतीय स्थान पर रहे।

---------
छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस मौके पर केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना की। स्वागत गीत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ने प्रस्तुत किया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, प्रधानाचार्य कुमरपाल सिंह, पुष्पदेव भारद्वाज, डॉ. संदीप भारती, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद इरशाद, रेखा राठौर, हरिबाबू सक्सेना, निर्दोष कुमार सिंह, सुधाकर शर्मा, रामदास यादव आदि मौजूद रहे।

स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक

स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक

स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक

स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक

स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक

स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक

स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक

स्पोट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बिल्सी विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed