फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   boyfriend shot transgender at mid night in budaun

UP News: किन्नर को घर ले गया प्रेमी, आधी रात बिगड़ी बात; चाहत की चीख सुन जागे पड़ोसी, खून देख बुलाई पुलिस

Thu, 11 May 2023 07:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 May 2023 07:16 PM IST
सार

ऊपरपारा निवासी किन्नर का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी उसे अपने गांव ले गया था। आधी रात दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान प्रेमी ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
boyfriend shot transgender at mid night in budaun
घायल किन्नर चाहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक युवक ने किन्नर को अपने घर ले जाकर गोली मार दी, जिससे किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात की है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरपारा निवासी किन्नर चाहत का कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शहर के ही मोहल्ला कबूलपुरा में रहते हैं। बुधवार की रात युवक किन्नर चाहत को अपने साथ अपने गांव ले गया।
विज्ञापन


Bareilly Fire: जोरदार धमाका...खाक हो गईं चार जिंदगियां; लोग बोले- ऐसा लगा जैसे बम फटा, भयावह था मंजर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी के दौरान युवक ने किन्नर को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। उसकी चीख और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।  

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक भाग गया। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed