{"_id":"5e5028dc8ebc3ef3a147f77f","slug":"boy-missing-badaun-news-bly39684987","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की फटकार के बाद घर से भागा कक्षा दो का छात्र, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की फटकार के बाद घर से भागा कक्षा दो का छात्र, लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। चौधरी सराय मोहल्ला निवासी एक आठ वर्षीय बालक तीन दिन से लापता है। परिवार वाले उसे हर जगह तलाश कर चुके हैं लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। इस पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी आठ वर्षीय निखिल पुत्र अमित जोशी प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र बदायूं में कक्षा दो का छात्र है। उसकी मां उर्मिला के मुताबिक 18 फरवरी को निखिल स्कूल जाना नहीं चाह रहा था। इस पर उन्होंने निखिल को डांट फटकार दिया था। उसके बाद छात्र घर से भाग गया। परिवार वाले समझते रहे कि वह कहीं बाहर खेल रहा होगा। जब निखिल देर शाम तक नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने बालक की खोजबीन शुरू कर दी। तब से प्रत्येक स्थान पर छात्र को तलाश कर लिया है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थकहार कर उर्मिला ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।