फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Boy dies due to pickup's collision, a young man injured

पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, एक युवक घायल

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Boy dies due to pickup's collision, a young man injured
ककराला (बदायूं)। बदायूं-ककराला रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 12 वर्षीय संजय उर्फ अंटा की मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सुबह बाइक पर दाल पिसवाने बदायूं आ रहे थे। रास्ते में रसूलपुर गांव के नजदीक यह हादसा हो गया। परिवार वालों ने गजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी मुनेंद्र (22) पुत्र नंदराम और वार्ड नंबर सात निवासी संजय उर्फ अंटा (12) पुत्र गंगाराम ककराला कस्बे में चाट का ठेला लगाते थे। वे रोजाना सुबह बाइक लेकर शहर दाल पिसवाने आते थे। रविवार सुबह भी वह दाल पिसवाने जा रहे थे। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक रास्ते में रसूलपुर गांव के नजदीक पहुंची कि तभी शहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। संजय के सिर में गहरी चोट आई। टक्कर लगने के बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

सूचना के कुछ देर बाद पुलिस और दोनों लोगों के परिवार वाले भी पहुंच गए। वे दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोपहर के समय संजय के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर पिकअप नंबर के आधार पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed